फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ganesh festival celebrated in Dronagari

फोटो:::: सुखकर्ता, दुखहर्ता वार्ता विघ्नाची...

Wed, 04 Sep 2019 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Ganesh festival celebrated in Dronagari
गणेश महोत्सव के अवसर पर मोती बाजार युवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूजा अर्चना करते बच्च
देहरादून। द्रोणनगरी में मंगलवार को भी गणेश उत्सव की धूम रही। गणेश उत्सव के दूसरे दिन शहर में जगह-जगह विराजे गणपति बप्पा के पांडालों में जयकारों की गूंज और भजनों से माहौल भक्तिमय रहा। सुबह-शाम गणेश आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इससे भक्त जमकर झूमते नजर आए।
विज्ञापन

सामाजिक और धार्मिक संगठनों की ओर से चल रहे सार्वजनिक गणेश उत्सव में भक्तों को सामाजिक संदेश दिए जा रहे हैं। वहीं, सरार्फ ा मंडल एवं गणेश उत्सव समिति धामावाला की ओर आयोजित गणेशोत्सव में रुड़की से पधारे राजीव राजस्थानी ने श्री गणेशा देवा.., आला रे आला गणपति आला... आदि भजनों पर भक्तों को देर रात तक नचाया। वहीं, सुबह व शाम को बप्पा की मराठी भाषा में आरती की गई। इसमें सैकड़ों भक्तों ने मत्था टेक आशीर्वाद लिया। इस मौके पर अध्यक्ष शंकर यादव, उपाध्यक्ष संतोष माने, सचिव दीपक, दिलीप यादव, राम चंद्र, सुनील मैशोन, पार्षद नीनू सहगल मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
प्रोजेक्टर से लाइव दिखाई गई आरती
मोती बाजार युवा समिति की ओर से आयोजित गणेशोत्सव में स्थानीय गायकों ने देवा ओ देवा गणपति देवा... पर प्रस्तुति देकर भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। साथ ही कार्यक्रम में राधा-कृष्ण की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। सुबह गणपति की आरती व भोग लगाया गया। समिति के मीडिया प्रभारी गौरव मिथलेश ने बताया कि भक्तों की भीड़ देखते हुए प्रोजेक्टर और एलईडी के माध्यम से आरती को लाइव दिखाया गया। मौके पर अध्यक्ष विशाल कुमार, रमेश चावला, तरुण, संदीप कुमार, दीपक, नरेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मेरी भक्ति में रंग भर जाओ..
सिद्धपीठ श्री सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर में गणेशोत्सव के दूसरे दिन बप्पा की आरती कर भोग लगाया गया। भजन गायकों ने मेरी भक्ति में रंग भर जाओ.., जय देव जय देव... आदि भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए। इस मौके पर अवतार किशन कौल, रवि भाटिया, मनोज बहल, रिंकू भाटिया, कांता चावला, मोंटू भाटिया, नारायण, बाबी भाटिया, अनीता, सुभाष चावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed