फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ganesh chaturthi 2019: Install idol in these special muhurats today

गणेश चतुर्थी 2019: आज इन विशेष मुहूर्तों में करें मूर्ति स्थापना, ज्योतिषशास्त्र के अनुसार बेहद शुभ

Mon, 02 Sep 2019 10:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 02 Sep 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
Ganesh chaturthi 2019: Install idol in these special muhurats today
गणेश चतुर्थी पर शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर आज (सोमवार) भक्तों के विघ्न हरने गणपति बप्पा विराजमान होंगे। बप्पा के स्वागत को द्रोणनगरी के मंदिरों को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है। विभिन्न संगठनों और समितियों की ओर से जगह-जगह आकर्षक पंडाल लगाए गए हैं।

विज्ञापन


गाजे-बाजे और विधि विधान से इनमें गजानन को विराजमान किया जाएगा। चतुर्थी पर गजानन कहीं दो, कहीं पांच तो कहीं दस दिन के लिए विराजेंगे। इस दौरान विभिन्न समितियां और संगठन कहीं पॉलीथिन उन्मूलन तो कहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। साथ ही इको फ्रेंडली गणपति की प्रतिमा भी स्थापित की जाएंगी। 

विज्ञापन

दस दिन तक भजनों की रहेगी धूम

सिद्धपीठ श्री सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर में गणेश उत्सव की दस दिन तक धूम रहेगी। मंदिर समिति की ओर से बप्पा के स्वागत के लिए पंडाल सजकर तैयार हो गया है। प्रधान सुभाष माकिन ने बताया कि सोमवार को बैंड बाजों के साथ बप्पा स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा दस दिनों तक भजन संध्या होंगी। 12 सितंबर को विसर्जन होगा। मौके पर अवतार किशन कौल, रवि भाटिया, मनोज बहल, रिंकू भाटिया, कांता चावला, मोंटू भाटिया, नारायण, बाबी भाटिया, अनीता, सुभाष चावला आदि मौजूद रहे।  

भाद्रपद में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस दिन घरों में गजानन की स्थापना की जाती है। गणपति से विघ्न हरण की प्रार्थना की जाती है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार विशेष मुहूर्त में मूर्ति स्थापना करना बेहद शुभ होता है। 

चौघड़िया अनुसार मूर्ति स्थापना का मुहूर्त

अमृत चौघड़िया - प्रात: 6:10 से 7:44 तक।
शुभ चौघड़िया - सुबह 9:18 से 10:53 तक।
लाभ चौघड़िया - दोपहर 3:35 से 5:09 तक।
अमृत चौघड़िया -  शाम 5:09 से 6:53 तक।
रात्रि मुहूर्त - रात्रि 11:01 से 12:27 तक।

विज्ञापन

लग्नानुसार मूर्ति स्थापना का मुहूर्त

सिंह लग्न - प्रात: 5.03 से 07:12 तक।
कन्या लग्न - सुबह 7:12 से 9:16 तक।
धनु लग्न - दोपहर 1:47 से 3:53 तक।
कुंभ लग्न - शाम 5:40 से 7:09 तक।
मेष लग्न - रात्रि 8:43 से 10:24 तक।
विशेष - अभिजीत योग दोपहर 12:01 से 12:55 तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed