फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unlock 5.0 Guidelines in Uttarakhand News: dehradun Gandhi Park open today after six months

Unlock 5.0 in Uttarakhand: छह माह बाद आज से पब्लिक के लिए खुला देहरादून का गांधी पार्क

Thu, 01 Oct 2020 10:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
Unlock 5.0 Guidelines in Uttarakhand News: dehradun Gandhi Park open today after six months
गांधी पार्क पब्लिक के लिए खुला - फोटो : amar ujala

कोरोना काल के बीच छह महीने बाद गुरुवार से गांधी पार्क पब्लिक के लिए खोल दिया गया। हालांकि मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही पार्क में लोगों को इंट्री दी जा रही है। पार्क खुलने के बाद लोग वहां मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे। मेयर सुनील उनियाल गामा भी लोगों से मिलने पार्क में पहुंचे।

विज्ञापन


Unlock-5: ऋषिकेश में आज से लीजिए बंजी जंपिंग का मजा, तस्वीरें देखकर आना चाहेंगे यहां...
विज्ञापन


मेयर सुनील उनियाल गामा ने पार्क का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुरुवार से पार्क खोलने के निर्देश दिए। साथ ही पार्क में सैनिटाइजेशन और फॉगिंग कराई। मेयर गामा ने बताया कि शुरुआत में ट्रायल के तौर पर रोजाना सुबह पांच से आठ बजे तक खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन स्थिति को देखने के बाद शाम को भी पार्क में इंट्री दी जाएगी। कोरोना लॉकडाउन के चलते दून के सबसे बडे़ गांधी पार्क को मार्च के अंतिम सप्ताह में बंद कर दिया गया था। मेयर के निर्देश पर बीते एक सप्ताह से पार्क की सफाई का काम चल रहा था। पार्क के गेट पर दो गार्ड तैनात करने सैनिटाइजर मशीन लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

ओपन जिम और चिल्ड्रेन पार्क रहेगा बंद

मेयर गामा ने बताया कि गांधी पार्क में अभी केवल मॉर्निंग वॉक करने वाले ही जा सकेंगे। ओपन जिम और चिल्ड्रन पार्क को अभी शुरू नहीं किया जाएगा। स्थिति सामान्य होने पर ही इन दोनों को शुरू किया जाएगा।

म्यूजिकल फाउंटेन तैयार

गांधी पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन बनकर तैयार हो गया है। अमृत योजना के तहत लगे म्यूजिकल फाउंटेन में गढ़वाली-कुमाऊंनी गीतों के साथ ही देशभक्ति गीत बजेंगे। रंग-बिरंगी लाइट के बीच फव्वारा और संगीत लोगों को आकर्षित करेगा।

इसका ट्रायल सफल हो चुका है। अमृत योजना के तहत डेढ़ करोड़ की लागत से गांधी पार्क का सौंदर्यीकरण किया गया है। बुधवार को मेयर सुनील उनियाल गामा ने म्यूजिकल फाउंटेन का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed