{"_id":"5f72450f8ebc3e91b537d124","slug":"gandhi-park-will-open-for-general-public-this-week-city-news-drn357481065","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unlock in Uttarakhand : आम पब्लिक के लिए इस सप्ताह खुल जाएगा देहरादून का गांधी पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unlock in Uttarakhand : आम पब्लिक के लिए इस सप्ताह खुल जाएगा देहरादून का गांधी पार्क
Tue, 29 Sep 2020 11:16 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
गांधी पार्क में ओपन जिम जिम की व्यवस्था देखने पहुंचे मेयर
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण को देखते हुए बंद किया गया गांधी पार्क इस सप्ताह पब्लिक के लिए खुल जाएगा। हालांकि शुरुआत में रोजाना कुछ घंटे पार्क सुबह खोला जाएगा। इसके बाद शाम को भी खोलने की तैयारी है। इस दौरान लोगों को मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
विज्ञापन
कोरोना लॉकडाउन के चलते दून के सबसे बडे़ गांधी पार्क को भी बंद कर दिया गया था। इसे अभी तक आम पब्लिक के लिए नहीं खोला गया है। ऐसे में अब लोग सुबह के समय फिर से मॉर्निंग वॉक कर सकेंगे। मेयर सुनील उनियाल गामा के निर्देश पर गांधी पार्क की साफ-सफाई भी शुरू कर दी गई है। वहीं, पार्क को सैनिटाइज करने के साथ ही फॉगिंग भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
इन बातों का रखना होगा ध्यान
-मास्क के बगैर पार्क में इंट्री नहीं।
- सीमित संख्या में ही लोग पार्क में जा सकेंगे, संख्या का निर्धारण निगम तय करेगा।
- सभी को सैनिटाइजर साथ में लाना होगा।
- पार्क के गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मिलेगी इंट्री।
- खांसी, जुकाम जैसे लक्षण दिखने पर पार्क में इंट्री नहीं दी जाएगी।
- पार्क में अभी केवल मॉर्निंग वॉक की ही अनुमति रहेगी।
ओपन जिम और चिल्ड्रेन पार्क अभी रहेगा बंद
गांधी पार्क में अभी केवल मॉर्निंग वॉक करने वालों को ही इंट्री दी जाएगी। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को देखते हुए अभी ओपन जिम और चिल्ड्रन पार्क को बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
गांधी पार्क में मॉर्निंग करने वाले सड़क पर टहल रहे हैं। ऐसे में लोगों की सहूलियत को देखते हुए इस सप्ताह गांधी पार्क आम पब्लिक के लिए खोलने की तैयारी है। हालांकि इसके लिए गाइडलाइन का पालन करना होगा। मास्क और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। शुरुआत में सुबह कुछ घंटे पार्क खुलेगा। कितने लोग एक बार में अंदर जाएंगे? कितनी देर रहेंगे? इसकी भी व्यवस्था बनाई जाएगी।
- सुनील उनियाल गामा, मेयर