फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: रुद्रपुर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, फहराया सबसे ऊंचा तिरंगा, तस्वीरों में देखें...

Sat, 02 Oct 2021 05:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 02 Oct 2021 05:59 PM IST
सार

कार्यक्रम संयोजक विधायक राजकुमार ठुकराल ने बताया कि शहरवासियों की मांग पर गांधी पार्क में 181 फीट ऊंचा तिरंगा स्थापित हो गया है। इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया है।

विज्ञापन
Gandhi Jayanti 2021: Chief Minister Pushkar Singh Dhami will inaugurate 181 feet high national flag at Gandhi Park rudrapur
रुद्रपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फहराया सबसे ऊंचा तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को रुद्रपुर के गांधी पार्क में 181 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी बोले कि उत्तराखंड का सबसे ऊंचा तिरंगा स्थापित हुआ है। कहा कि मैं एक-एक पल जनहित के लिए फैसलों के बारे में सोचता हूं। पूरी राज्य सरकार संकल्प बद्ध है। बंगाली समुदाय के जाति प्रमाण पत्र से कलकं शब्द पूर्वी पाकिस्तान हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मलिन बस्तियों के एक्ट को तीन साल बढ़ाया गया है। नजूल की प्रकिया शुरू की गई है। इस मंत्रिमंडल में पारित किया गया है। इसके लिए नियमावली बनेगी और जल्द से जल्द प्रकिया पूरी होने के बाद हक मिल जाएंगे। कहा कि धान खरीद में किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी। मैं स्वयं केंद्र में जाकर व्यवस्था देखना चाहता था। लेकिन आज तोल बंद है। सभी व्यवस्था करने के निर्देश किए गए हैं। कहा कि किसानों का एक-एक दाना धान खरीदा जाएगा।

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

Gandhi Jayanti 2021: Chief Minister Pushkar Singh Dhami will inaugurate 181 feet high national flag at Gandhi Park rudrapur
रुद्रपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फहराया सबसे ऊंचा तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

बाजपुर के 20 गांवों के लोगों के मामले का समाधान हो गया है और हक मिल गए हैं। उधोगों में 70 फीसदी स्थानीयों को रोजगार सख्ती से लागू होगा। प्रधानों का मानदेय साढ़े तीन हजार होगा, इसके लिए जल्द शासनादेश निकाला जाएगा।

 

Gandhi Jayanti 2021: Chief Minister Pushkar Singh Dhami will inaugurate 181 feet high national flag at Gandhi Park rudrapur
रुद्रपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फहराया सबसे ऊंचा तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि तीन साल में साढ़े तीन लाख लोग अटल आयुष्मान योजना से लाभ ले चुके हैं। उत्तराखंड को  विश्व की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे। दूसरी पार्टियों का एजेंडा चुनाव है और हमारा एजेंडा उत्तराखंड को आगे बढ़ाने का है। कहा कि उत्तराखंड को हिंदुस्तान का सिरमौर बनाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gandhi Jayanti 2021: Chief Minister Pushkar Singh Dhami will inaugurate 181 feet high national flag at Gandhi Park rudrapur
रुद्रपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी के साथ केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, स्वामी यतिस्वरानंद, राजेश शुक्ला सहित अनेक लोग भी मौजूद रहे। वहीं इससे पहले शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधीजी ने सभी को सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

 

विज्ञापन
Gandhi Jayanti 2021: Chief Minister Pushkar Singh Dhami will inaugurate 181 feet high national flag at Gandhi Park rudrapur
रुद्रपुर कार्यक्रम के दौरान जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करुणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भी महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गांधी जयंती के अवसर पर श्रीनगर में प्रभातफेरी निकाली गई। इस रैली में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी शामिल हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed