फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mahatma Gandhi jayanti 2020 | Lal Bahadur Shastri Jayanti 2020 | Uttarakhand CM Trivendra Singh Rawat pay tribute to Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shashtri

गांधी जयंती 2020: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि, किया याद

Fri, 02 Oct 2020 10:27 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 02 Oct 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi jayanti 2020 | Lal Bahadur Shastri Jayanti 2020 | Uttarakhand CM Trivendra Singh Rawat pay tribute to Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shashtri
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गांधी जयंती के मौके पर आज शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भावपूर्ण स्मरण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इसके पश्चात गांधी पार्क, देहरादून में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश की दो महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए अहिंसक आन्दोलन किया। उन्होंने अंहिसा के सिद्धान्त पर जनता को नागरिक अधिकारों एवं स्वतंत्रता के प्रति आन्दोलन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने ‘‘जय जवान जय किसान’’ का नारा दिया और भारतीय सेना और किसानों की मजबूती के लिए कार्य किया। देश के स्वतंत्रता संग्राम और नवभारत के निर्माण में शास्त्री का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


इस अवसर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्षण बंशीधर भगत,  विधायक हरबंस कपूर, खजान दास,  मेयर सुनील उनियाल गामा ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed