फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gandhi jayanti 2018 Go Clean go Green campaign held in haldwani by amar ujala

अमर उजाला 'गो क्लीन गो ग्रीन' महाअभियान: पूरा हल्द्वानी बना सहयोगी

Tue, 02 Oct 2018 04:20 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 02 Oct 2018 04:20 AM IST
विज्ञापन
Gandhi jayanti 2018 Go Clean go Green campaign held in haldwani by amar ujala
सफाई करते हुए जवान - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन और गो क्लीन, गो ग्रीन द्वारा शहरभर में सफाई महाअभियान चलाया जा रहा है। शहरवासी अपने शहर को साफ करने में जुटे हैं। 

विज्ञापन


हल्द्वानी लाल डॉट क्षेत्र में 'गो क्लीन गो ग्रीन' संस्था की महिलाओं ने सफाई की। नई मंडी बरेली रोड पर सफाई का महाअभियान में 34 आईटीबीपी बटालियन के जवानों ने सफाई की। 
विज्ञापन




हल्द्वानी को कूड़ा मुक्त करने के लिए आज करीब 60 टीमें ‘शहर हमारा, संवारेंगे भी हम’ के संकल्प के साथ शहर में सफाई के महा अभियान में जुटी हैं। यह पहली बार है कि शहर की सफाई के लिए इतनी बड़ी संख्या में एक साथ इतने लोग जुटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में कूड़ा का निस्तारण न होने की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। नगर निगम की ओर से कराए गए अध्ययन से ही साबित हो रहा है कि शहर में करीब 40 प्रतिशत कूड़ा नहीं उठ रहा है। यह कूड़ा शहर में चौराहों, गलियों, कालोनियों के बीच के खाली पड़े प्लाटों, सड़क के किनारे आदि स्थानों में डंप किया जा रहा है। एक बार जहां कूड़ा दिखता है, उसके बाद उस जगह पर कूड़े का ढेर लगने में देर नहीं लगती। यही कूड़ा शहर के लिए अभिशाप भी बन रहा है।


आज इसी कूड़े के खिलाफ अभियान है स्वच्छ हल्द्वानी और सुंदर हल्द्वानी। इस अभियान के तहत काठगोदाम से लेकर शहर के दूसरे छोर तीन पानी, कालाढूंगी रोड पर कालू सिद्ध मंदिर से लेकर लाल डांट तक, बरेली रोड पर देवलचौड़ तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान की खास बात यह भी है कि इसमें अर्द्ध सैनिक बल भी शामिल हैं। आईटीबीपी, सीआरपीएफ, एसएसबी के जवान भी इस शहर को कूड़ा मुक्त करने के लिए श्रमदान कर रहे हैं।


लिंक पर क्लिक कर देखिए रूट मैप:::
//spiderimg.amarujala.com/assets/images/2018/10/01/peoe_5bb26360c679b.jpg

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed