फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   G-20 In Uttarakhand: Third program of G20 will be held in Ramnagar along with Rishikesh

G-20 In Uttarakhand: ऋषिकेश के साथ रामनगर में होगा जी-20 का तीसरा कार्यक्रम, मार्च में होगी पहली बैठक

Thu, 23 Feb 2023 11:59 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 23 Feb 2023 11:59 PM IST
सार

जी-20 समिट के तहत दो के बजाय तीन वर्किंग ग्रुप की बैठक उत्तराखंड में होगी। पहली बैठक 26 से 28 मार्च के बीच रामनगर में होगी।

विज्ञापन
G-20 In Uttarakhand: Third program of G20 will be held in Ramnagar along with Rishikesh
जी-20 सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

ऋषिकेश में दो कार्यक्रमों के साथ ही अब जी-20 का तीसरा कार्यक्रम रामनगर में होगा। केंद्र सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद मामले में सचिव सामान्य प्रशासन ने आयुक्त कुमाऊं और डीएम नैनीताल व डीएम ऊधमसिंह नगर को पत्र भेजकर तैयारियां तेज करने को कहा है।

विज्ञापन


उत्तराखंड: GST चोरी पर पहली बार राज्य कर विभाग ने ब्यूटी पार्लरों में मारा छापा, तीन शहरों में हुई कार्रवाई
विज्ञापन


जी-20 समिट के तहत दो के बजाय तीन वर्किंग ग्रुप की बैठक उत्तराखंड में होगी। पहली बैठक 26 से 28 मार्च के बीच रामनगर में होगी। यहां जी-20 चीफ साइंस एडवाइजर राउंड टेबल कार्यक्रम होगा, जिसमें 70 विदेशी और 30 भारतीय प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जैसे ही केंद्र सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार अजय के सूद का पत्र मुख्य सचिव के पास पहुंचा, तत्काल सरकार ने इसकी तैयारियां शुरू कर दीं। आयुक्त के अलावा जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर तैयारियों के लिए कहा गया है।

आपको बता दें कि 25 से 27 मई के बीच वर्किंग ग्रुप ऑन एंट्री करप्शन की दूसरी बैठक ऋषिकेश में होगी। यहां 20 देशों के 200 प्रतिनिधि तीन दिन तक भ्रष्टाचार रोकने की चुनौतियों, उनके समाधान पर मंथन करेंगे। तीसरी बैठक 26 से 28 जून के बीच होनी है। यह वर्किंग ग्रुप ऑन इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी। इसमें देश-दुनिया के इंफ्रास्ट्रक्चर की चुनौतियों, नई तकनीकों आदि पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed