{"_id":"58bae5a74f1c1b9e64832120","slug":"furor-in-girl-kidnapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः नाबालिग के अपहरण पर टकराव, पुलिस ने फटकारी लाठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादूनः नाबालिग के अपहरण पर टकराव, पुलिस ने फटकारी लाठी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 04 Mar 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
furor in girl kidnapping
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटेलनगर क्षेत्र एक नाबालिग के अपहरण को लेकर शनिवार को थाने पर जुटे दोनों पक्षों के लोग आपस में उलझ गए। झगड़ा होता देख पुलिस ने लाठियां फटकार को भीड़ को खदेड़ दिया।
विज्ञापन
लड़की पक्ष के समर्थन में आए हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के बल प्रयोग पर कड़ी नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि यदि नाबालिग बरामद नहीं हुई तो सोमवार को एसएसपी आफिस पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
पटेलनगर क्षेत्र की नाबालिग लड़की को तीन दिन पहले एक युवक अपने साथियों की मदद से बहला-फुसलाकर ले गया था। पिता की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। हिंदू संगठनों ने बृहस्पतिवार रात को बाजार पुलिस चौकी पर हंगामा भी कि या था। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता शनिवार सुबह किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर पटेलनगर थाने आ गए।
विज्ञापन
हंगामा चल ही रहा था कि इसी बीच आरोपी पक्ष के लोग भी थाने आ गए। दोनों पक्षों कहासुनी के बाद आपस में उलझ गए। मामला बढ़ता देख पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए थाने से भीड़ को खदेड़ दिया। इससे काफी देर अफरातफरी का माहौल रहा। हिंदू संगठनों का आरोप था कि पुलिस ने बेकसूर महिलाओं पर लाठियां चला दी।
इस प्रकरण को लेकर शाम को गीता भवन में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि पुलिस रविवार तक नाबालिग को बरामद नहीं करती है तो सोमवार को एसएसपी आफिस पर प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने बताया कि एसएसपी को पुलिस की मनमानी की जानकारी दे दी गई है।
बजरंग दल संयोजक विकास वर्मा, दुर्गा वाहिनी के संयोजक भावना शर्मा, दर्शन लाल भम्म, गौ रखा के संजीव बालियान, अंबेडकर मंडल के अध्यक्ष विशाल गुप्ता, विहिप के श्याम शर्मा, सुभाष बालियान, आलोक कुमार, अजय सिंघल, राजीव, संदीप ठाकुर, मिथलेश, फातिमा, जहीदा, मनाज कुमार, सीमी देवी, कमलेश आदि मौजूद रहे।
उधर पटेलनगर पुलिस का कहना है कि नाबालिग को बरामद करने के लिए पुलिस कार्रवाई चल रही है। उम्मीद जताई कि जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस ने किसी तरह का बल प्रयोग से इंकार किया है।