फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   funeral of two indian in saudi arabia.

सऊदी सड़क हादसे में मृत युवकों के शव नहीं आएंगे भारत

Mon, 11 Jul 2016 08:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 11 Jul 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
funeral of two indian in saudi arabia.
युवकों की डेड बॉडी लाने से परिजन पीछे हट गए हैं। - फोटो : demo pic

सऊदी अरब में हुई सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले दो उत्तराखंड के युवकों के परिजनों ने शव लाने से हाथ हाथ खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने यह निर्णय शव लाने की जटिल प्रक्रिया के चलते लिया है। अब शव को वहीं दफनाया जाएगा। ऐसे में परिजनों को युवकों के अंतिम दर्शन भी नहीं हो पाएंगे।

विज्ञापन


हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के कुमराड़ी गांव के दो युवक मुज्जसिम और शाहनबीर उर्फ पप्पू की ईद से एक दिन पहले सऊदी अरब में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जबकि उनके दो साथी घायल हो गए थे। हादसे से दुखी परिवार वालों ने पहले दोनों के शवों को गांव मंगाकर दफनाने का मन बनाया था।

विज्ञापन

सऊदी में ही दोनों युवकों को दफनाया जाएगा

funeral of two indian in saudi arabia.
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत

सऊदी से शव को स्वदेश लाने की जटिल प्रक्रिया और अधिक समय के कारण अब मन बदल दिया है। दोनों के परिवारों ने अब शवों को सऊदी अरब में ही दफनाने का निर्णय लिया है।

पूर्व ग्राम प्रधान शराफत अली के अनुसार इस बारे में जरूरी कार्रवाई की जा रही है। सऊदी में कार्यरत मुज्जसिम के भाई शाहजमाल व अन्य लोगों की मौजूदगी में दोनों को दफनाया जाएगा। गौरतलब है कि मारे गए दोनों युवक और घायल हुए उनके साथी सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी करने गए थे।

Published By: Vivek Singh

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed