फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fulbright Distinguished International Teacher Award to Ramesh Badoni

उत्तराखंड: शिक्षक रमेश बडोनी को फुलब्राइट विशिष्ट अंतरराष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

Tue, 14 Dec 2021 10:57 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 14 Dec 2021 10:57 AM IST
सार

यह सम्मान स्कॉलरशिप उच्च शिक्षा के साथ तकनीकी शिक्षा में योगदान और भारत के सुदूर स्थित उत्तराखंड के विद्यालयों में तकनीकी आधारित शिक्षण को सुगमता से कक्षा-कक्ष प्रबंधन और संप्रेषण विकास के लिए, दुनिया के नवाचार में शीर्षतम स्थान प्राप्त एरीजोना स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा उच्च शिक्षण में इंक्वायरी प्रोजेक्ट में सफलता के लिए दिया गया।

विज्ञापन
Fulbright Distinguished International Teacher Award to Ramesh Badoni
रमेश बडोनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीआईसी मिसरासपट्टी के फिजिक्स के प्रवक्ता रमेश बडोनी को 2020-21 के लिए फुलब्राइट विशिष्ट अंतरराष्ट्रीय शिक्षक सम्मान मिला है। सिद्धपीठ चन्द्रवदनी के पुजार गांव निवासी बडोनी को यह सम्मान इंटरनेशनल रिसर्च एंड एक्सचेंज बोर्ड और ब्यूरो ऑफ कल्चर अफेर्स (ईसीए) संयुक्त राज्य अमेरिका ने दिया।

विज्ञापन


फुलब्राइट शिक्षक 2021 के रूप में प्रतिष्ठित फेलोशिप भी प्राप्त हुई
उन्हें यह सम्मान स्कॉलरशिप उच्च शिक्षा के साथ तकनीकी शिक्षा में योगदान और भारत के सुदूर स्थित उत्तराखंड के विद्यालयों में तकनीकी आधारित शिक्षण को सुगमता से कक्षा-कक्ष प्रबंधन और संप्रेषण विकास के लिए, दुनिया के नवाचार में शीर्षतम स्थान प्राप्त एरीजोना स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा उच्च शिक्षण में इंक्वायरी प्रोजेक्ट में सफलता के लिए दिया गया।
विज्ञापन


बडोनी को विश्व भर से आए 18 शिक्षकों के साथ फुलब्राइट शिक्षक 2021 के रूप में प्रतिष्ठित फेलोशिप भी प्राप्त हुई है। देशभर से केवल दो शिक्षकों का चयन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सम्मान लेकर दून लौटे बडोनी ने कहा कि पहाड़ के बच्चों को तकनीकी और इंफ्रास्ट्रक्चर यह दो सुवधिाएं मिल जाएं तो वह आसमान छू सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें कहा कि यदि हमारी शिक्षा नियोजन नीति को उपयोगी बनाना है, तो एक शीघ्र ही प्रभावी रणनीति तैयार करनी होगी। इस सम्मान के साथ उत्तराखंड के एक शिक्षक बडोनी ने उत्तराखंड और देश के सरकारी शिक्षक समुदाय को प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रतिभाग करने के अवसर भी प्रदान किए हैं। गूगल सर्टिफाइड टीचर बडोनी इससे पहले राष्ट्रीय आईसीटी पुरस्कार, नेशनल इनोवेटिव, ग्लोबल इनोवेटिव पुरस्कार भी जीत चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed