फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fuel crisis in uttarakhand may solved friday.

तेल संकट जारी, उधार से सरक रही गाड़ी

Thu, 14 May 2015 02:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 14 May 2015 02:10 PM IST
विज्ञापन
fuel crisis in uttarakhand may solved friday.
भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसी) में बुधवार को भी डीजल की कमी बनी रही। बुधवार को भी आईओसी से डीजल उधार लेकर बीपीसी ने कुछ काम चलाया। माना जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर से बीपीसी को डीजल की आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। इसके बाद स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


वहीं, बीपीसी में डीजल की कमी के चलते हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसी) और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के पंपों में वाहनों का अधिक दबाव रहा।

डीजल डिपो में तेल नहीं
बताया जा रहा है कि बीपीसी के नजीबाबाद डिपो में डीजल नहीं होने के कारण इसके पंपों को तेल नहीं मिल पा रहा। इस कारण शहर के अधिकतर पंपों में डीजल खत्म होने लगा है। शहर के बीच स्थित बीपीसी का यूनिवर्सल फिलिंग स्टेशन मंगलवार दोपहर 2 बजे से ड्राई है।
विज्ञापन


वहीं, बीपीसी के अन्य पंपों में भी स्टॉक इमरजेंसी कोटे का रह गया है। यूनिवर्सल फिलिंग स्टेशन के संचालक मनीष सिंह ने बताया कि बुधवार को तेल नहीं था। शाम के समय आईओसी के डिपो से एक टैंकर डीजल बड़ी मुश्किल से मिला है। वहीं, अन्य पंपों पर भी अब इमरजेंसी कोटा बचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार से सुधर सकती है स्थिति
बताया कि बुधवार रात स्याला से तेल का एक रैक आने वाला है। इसके बाद मध्य प्रदेश स्थित मुख्य रिफायनरी सेंटर से भी एक रैक चलने की सूचना है। दो रैक एक साथ आने पर शुक्रवार से स्थिति सही होने की उम्मीद की जा रही है।


बीपीसी की हालत
बताया जा रहा है कि बीपीसी के सात पंपों में हर दिन करीब 50 से 55 हजार लीटर डीजल की खपत होती है। मौजूदा समय में 28 से 30 हजार लीटर डीजल की मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed