फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fruit-bearing saplings were distributed to the farmers.

Dehradun News: किसानों को वितरित किए फलदार पौधे

Tue, 27 Jan 2026 07:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Fruit-bearing saplings were distributed to the farmers.
साहिया। उद्यान विभाग ने क्षेत्र के फल उत्पादक किसानों को फलदार पौधों का वितरण किया। साथ ही उन्होंने पौधे लगाने, सिंचाई, खाद आदि देखभाल की विस्तार से जानकारी भी दी।उद्यान विभाग ने क्षेत्र के 200 किसानों को अखरोट, आड़ू, खुमानी, नाशपाती आदि के 7314 पौधे नि:शुल्क वितरित किए। इस अवसर पर उद्यान विभाग की क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. प्रियंका ने किसानों को फलों की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को पौधों को लगाने से लेकर उनकी सुरक्षा, खाद, सिंचाई, गुड़ाई आदि की जानकारी दी। उन्होंने बताया सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। इस अवसर पर शूरवीर सिंह तोमर, बलवीर सिंह राठौर, महेंद्र सिंह, शांति प्रसाद वर्मा, दीवान वर्मा, नारायण सिंह, कुंदन सिंह, दयाराम, किशन सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed