फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   From today, two hundred roadways buses will not be able to go to Delhi

Dehradun News: आज से रोडवेज की दिल्ली नहीं जाए पाएंगी दो सौ बसें

Sun, 01 Nov 2026 01:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
From today, two hundred roadways buses will not be able to go to Delhi
देहरादून। दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो और एसी बसों के फेरों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

परिवहन निगम की प्रतिदिन विभिन्न रूट पर औसतन 934 बसें संचालित होती हैं। इनमें करीब चार सौ बसें दिल्ली जाती हैं। रोडवेज प्रबंधन के अनुसार इनमें 12 वोल्वो समेत 200 बसें बीएस-छह नहीं हैं, इसके कारण वह दिल्ली नहीं जा सकेेंगी। इसमें सबसे अधिक असर दिल्ली-देहरादून रूट पर वोल्वो की लग्जरी सेवा पर पड़ने की संभावना है, इस रूट पर 25 बसें संचालित होती हैं, जिनमें 12 बसें कम हो रही हैं। अब परिवहन निगम शेष बसों के फेरों को बढ़ाकर इस कमी को पूरा करने की योजना बनाई है। रोडवेज महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह ने बताया कि करीब दो सौ बसें हैं, जो नई दिल्ली नहीं जा सकेंगी। परिवहन निगम के पास सीएनजी दो बसें हैं, इसके अलावा पर्वतीय रूटों पर नई बसें हैं, जिनके होने से यात्रियों की सेवाओं पर असर नहीं पड़ेगा। रही बात वोल्वो की तो उनके फेरों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। अभी छह वोल्वो के फेरों को बढ़ाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर सभी 13 बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे, ऐसे में 26 सेवाएं जो जाएंगी। पूरा प्रयास रहेगा कि यात्रियों को कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

---
नए रूटों पर वोल्वो चलाने की तैयारी
जो वोल्वो दिल्ली नहीं जा सकेंगी, उन बसों को आगरा, लखनऊ, चंडीगढ़ समेत अन्य रूटों पर संचालित करने की योजना बना रहा है। इसमें नेपाल का रूट भी शामिल है। इससे संबंधित जगहों पर यात्रियों को वोल्वो बस का विकल्प मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed