फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   from today token system starts for Vikram

आज से विक्रमों के लिए टोकन सिस्टम शुरु

Thu, 18 Jul 2013 11:46 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Thu, 18 Jul 2013 11:46 AM IST
विज्ञापन
from today token system starts for Vikram

प्रेमनगर, कौलागढ़ और एफआरआई रूट के विक्रम चालक अब घंटाघर पर आते-जाते वक्त मनमानी नहीं कर सकेंगे। बृहस्पतिवार से टोकन सिस्टम के तहत इन विक्रमों का संचालन होगा। इस रूट के सिटी बस और विक्रम संचालकों के बीच विवाद को निपटाने के लिए पुलिस ने यह व्यवस्था लागू की है।

विज्ञापन


लगातार विरोध कर रहे थे बस संचालक
कुछ माह पहले चकराता रोड पर कैपरी ट्रेड सेंटर के सामने डिवाइडर बंद कर देने के बाद इस रूट के सभी विक्रम बेरोकटोक घंटाघर तक आने लगे थे। इसे लेकर प्रेमनगर-परवल रूट के बस संचालक लगातार विरोध कर रहे थे। इसके बाद हुई पुलिस और परिवहन विभाग के साथ दोनों पक्षों की बैठक में नई व्यवस्था बनाई गई।
विज्ञापन


बिंदाल चौक पर पुलिस देगी टोकन

तय हुआ था कि बिंदाल चौक से आगे एक समय में प्रेमनगर के दो, जबकि कौलागढ़ और एफआरआई रूट का एक-एक विक्रम आएगा। इसके लिए बिंदाल चौक पर पुलिस टोकन देकर यह व्यवस्था चलाएगी। एआरटीओ प्रवर्तन अरविंद पांडे ने बताया कि अब व्यवस्था लागू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आपदा के कारण इस व्यवस्था को लागू करने में देरी हुई है। इस व्यवस्था को पुलिस कर्मी संभालेंगे। जो चालक नियम तोड़ेगा उसका परमिट निरस्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed