फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   from this state ajit doval son will enter in politics

राजनीति में उतरे अजीत डोभाल के बेटे शौर्य, यहां से करेंगे नई पारी की शुरुआत

Fri, 22 Dec 2017 08:18 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 22 Dec 2017 08:18 AM IST
विज्ञापन
from this state ajit doval son will enter in politics
shauray doval in haldwani meeting - फोटो : HT

राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बेटे शौर्य डोभाल भी राजनीति की रणभूमि में उतर चुके हैं। यहां से शौर्य अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन


एक अग्रेंजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक शौर्य ने हल्द्वानी में आयोजित भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में हिस्‍सा लिया। जहां वह भाजपा कार्यसमिति के सदस्य के तौर पर शामिल हुए।
विज्ञापन


बैठक में पार्टी के वरिष्‍ठ नेता भी शामिल रहे। देवभूमि से शौर्य की राजनीतिक पारी की शुरूआत की खबर के बाद से राजनीतिक गलियारों के चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पर भी दिखे थे शौर्य

from this state ajit doval son will enter in politics
trivendra singh rawat - फोटो : amar ujala

बता दें कि शौर्य डोभाल रायबर उत्‍सव के दौरान मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भी दिखे थे।

भाजपा की सियासत के जानकारों के अनुसार, नई परिस्थितियों में गढ़वाल लोकसभा सीट पर दावेदारी के समीकरणों में बड़ा बदलाव आ सकता है। इन स्थितियों के बीच, कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने शौर्य डोभाल की उत्तराखंड में सक्रियता का स्वागत किया है। रावत ने कहा है कि शौर्य के आने से पार्टी को उत्तराखंड में मजबूती मिलेगी।

उत्तराखंड की राजनीति में शौर्य डोभाल की सक्रियता के संकेत काफी पहले से मिल रहे थे। हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक में उनकी मौजूदगी से सब कुछ अब साफ हो गया है।

शौर्य को उत्तराखंड में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

from this state ajit doval son will enter in politics
हरक सिंह रावत - फोटो : ANI
हालांकि भाजपा प्रदेश नेतृत्व शौर्य की सक्रियता को सामान्य तौर पर पेश कर रहा है, लेकिन जानकार मान रहे हैं कि शौर्य को उत्तराखंड में संबंध में किसी बड़ी जिम्मेदारी के लिए पार्टी तैयार करने में जुट गई है।

बीसी खंडूड़ी के रिटायरमेंट के बाद गढ़वाल लोकसभा सीट से पार्टी टिकट के मजबूत दावेदारों में उन्हें शामिल किया जा रहा है। मीडिया से बातचीत में कैबिनेट मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत ने कहा कि शौर्य की उत्तराखंड की सियासत में सक्रियता स्वागतयोग्य है। इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।

शौर्य 'इंडिया फाउंडेशन' थिंक-टैंक भी चलाते हैं, जिसमें भाजपा महासचिव राम माधव, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और वाणिज्‍य मंत्री सुरेश प्रभु सहित अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed