फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   From next week onion prices will fall

मंडी राउंड अप: अगले हफ्ते से प्याज के दाम गिरने के आसार, पहले की तरह होगी सप्लाई

Sun, 17 Nov 2019 11:33 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 17 Nov 2019 11:33 AM IST
सार

  • नासिक, बंगलुरू से देहरादून में होने वाली सप्लाई पहले की तरह शुरू होने की उम्मीद
  • सप्लाई सामान्य होने पर गिर सकते हैं 10 से 20 रूपये दाम, अन्य सब्जियों के दाम भी सामान्य

विज्ञापन
From next week onion prices will fall

विस्तार

पिछले लंबे समय से आम आदमी को रूला रहे प्याज के दाम अगले हफ्ते से गिरने के आसार हैं। देहरादून में अगले दस हफ्ते से नासिक, बंगलुरू से प्याज की सप्लाई पहले की तरह सामान्य हो सकती है। इसी के साथ प्याज के दाम में 10 से 20 रूपये तक की गिरावट आने की उम्मीद है। वहीं, अन्य सब्जियों के दाम भी सामान्य होने लगे हैं। 

विज्ञापन


शनिवार को देहरादून की बिंदाल पुल, झंडा बाजार, मोती बाजार की सब्जी मंडी में प्याज 60 से 70 रूपये प्रति किलो बिका। जबकि, निरंजनपुर मंडी समिति की ओर से लगे स्टॉलों में प्याज 48 रूपये की दर से बेचा गया। इसके अलावा गाजर, गोभी व कई अन्य सब्जियों के दाम में भी पिछले हफ्ते की तुलना में आंशिक कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

 

नासिक व बंगलुरू से सप्लाई सामान्य रूप से शुरू होने की उम्मीद

निरंजनपुर मंडी समिति के सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि देहरादून में 70 फीसद प्याज की सप्लाई नासिक, पीपल गांव (बंगलुरू) से होती है, जो पिछले कई समय से बारिश के कारण प्याज खराब होने के कारण प्रभावित चल रही है। कहा कि अगले सात से दस दिन में नासिक व बंगलुरू से सप्लाई सामान्य रूप से शुरू होने की उम्मीद है। दिसंबर पहले सप्ताह में प्याज के दाम 20 से 25 रूपये तक सामान्य हो जाएंगे।

सब्जी  -   पहले  - अब
प्याज -  60-70, 60-70
मटर -   60, 60
गोभी -  40, 30
टमाटर -  30-40, 30-40
आलू -  20-25, 20-30
लहसुन -  200, 200

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed