फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   from monday uttarakhand school timing change

उत्तराखंड: सोमवार से बदल जाएगा स्कूलों का समय, शिक्षा सचिव ने जारी किए आदेश

Mon, 01 Oct 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 01 Oct 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
from monday uttarakhand school timing change
सरकारी स्कूल के बच्चे - फोटो : डेमो फोटो

सोमवार से रुड़की जिले के सभी सरकारी स्कूल शीतकालीन समय सारिणी के अनुसार खुलेंगे। अभी तक स्कूल ग्रीष्मकालीन समय सारिणी के अनुसार खुल रहे थे।

विज्ञापन


इस बाबत उत्तराखंड शासन की शिक्षा सचिव डा. भूपिंदर कौर औलख ने आदेश जारी कर दिए हैं। जिले के साथ-साथ पूरे प्रदेश में एक सितंबर से नियमानुसार स्कूलों का समय शीतकालीन समय सारणी के अनुसार परिवर्तित हो जाता है। 
विज्ञापन


लेकिन इस वर्ष विभाग ने भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए 15 दिन की अतिरिक्त छूट दे दी थी। इसके चलते 15 सितंबर तक ग्रीष्मकालीन समय सारणी के अनुसार स्कूल खुले।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा सचिव डा. भूपिंदर कौर औलख ने जारी किए आदेश

15 सितंबर को शिक्षक संगठनों ने विभागीय अधिकारियों से मांग की थी कि जिले की भौगोलिक स्थिति में शीतकालीन वातावरण जैसा कोई प्रभाव नहीं दिख रहा है।

अत: स्कूलों का समय कुछ और दिनों तक ग्रीष्मकालीन रखा जाए। जिसके बाद विभागीय अधिकारियों ने 30 अक्टूबर तक का समय न बदलने के आदेश दिए थे।

इसके बाद उत्तराखंड सरकार की शिक्षा सचिव डा. भूपिंदर कौर औलख ने आदेश जारी किए है कि एक अक्टूबर से स्कूलों का समय परिवर्तित कर दिया जाए। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मेहरबान सिंह बिष्ट ने समय बदलने की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed