फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   from contributions team participate in tournament

चंदे से प्रतियोगिता में भाग लेने गई टीम

Tue, 24 Sep 2013 02:10 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 24 Sep 2013 02:10 PM IST
विज्ञापन
from contributions team participate in tournament

स्कूलों में खेलों को बढ़ावा देने के हवा-हवाई नारों के बीच हकीकत कितनी कड़वी है, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पहले तो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले की फुटबाल टीमों को भेजने से ही मना कर दिया।

विज्ञापन


अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद टीम तो भेजी लेकिन टीम को धेला तक नहीं दिया गया। जिले की फुटबाल टीम चंदे के पैसे से कोटद्वार खेलने गई है। मामला शिक्षा मंत्री तक पहुंचा तो उन्होंने जांच कराने की बात कही।
विज्ञापन


पढ़ें, अब 11 वीं में ही बनें आईटी और आटोमोबाइल इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन


17 अगस्त को गुरुकुल महाविद्यालय में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के बाद राज्यस्तर पर खेलने के लिए जिले की चार टीमों का चयन किया गया था। सोमवार से कोटद्वार में राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई और शिक्षा विभाग ने टीम भेजने की सुध ही नहीं ली।

नया बहाना बनाकर टालते रहे
फुटबाल कोच संदीप कुमार और खिलाड़ियों ने कई बार जिला खेल समन्वयक गजेंद्र सिंह से संपर्क किया लेकिन वह हर बार नया बहाना बनाकर टालते रहे। पहले बजट नहीं होने और बाद में खिलाड़ियों के कागजात पूरे नहीं होने का बहाना बनाया गया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की हीलाहवाली को अमर उजाला ने 23 सितंबर के अंक में.. चार फुटबाल टीमों को खेलने से रोका.. शीर्षक से प्रकाशित किया।

पढ़ें, ये कैसी पूछताछ कि भाग निकले फर्जी छात्र

खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग पर सकारात्मक दबाव बना। सोमवार से कोटद्वार में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भी शुरू हो गई। सोमवार की सुबह आनन-फानन में तीन फुटबाल टीमों को खेलने के लिए कोटद्वार भेजने की औपचारिकता पूरी की गई।

बालकों की अंडर-14, अंडर-17 और बालिकाओं की टीम कोटद्वार के लिए रवाना हो गई। अंडर-19 टीम में खिलाड़ी पूरे नहीं होने के चलते टीम को नहीं भेजा जा सका।

हमने तो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जाने की उम्मीद ही छोड़ दी थी। अमर उजाला हमारी आवाज नहीं उठाता तो हमारे खिलाड़ी राज्य स्तर पर नहीं खेल पाते। खिलाड़ियों की ओर से अमर उजाला का आभार।
- संदीप कुमार, कोच फुटबाल टीम

बालिकाओं की टीम शांतिकुंज की ओर से भेजी गई है। बाकी बची बालकों की टीम भेजने के लिए हमारे पास पैसा नहीं है। सरकारी स्कूलों से फीस के तौर पर एक पैसा भी नहीं लिया जा रहा है। फिर टीम भेजने का बजट कहां से लाएं।

- गजेंद्र सिंह, जिला क्रीड़ा समन्वयक, शिक्षा विभाग

फुटबाल टीम समय से क्यों नहीं भेजी गई और बजट नहीं होने की बात कैसे कही जा रही है। इस बाबत पता कराया जाएगा। जानकारी लेकर बताता हूं।
- आरके उनियाल, मुख्य शिक्षाधिकारी हरिद्वार

अमर उजाला की पहल पर मदद को बढ़े हाथ
बालिकाओं की फुटबाल टीम को भेजने का जिम्मा तो गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज ने उठा लिया लेकिन बालकों की दो टीमों के आगे पैसे का संकट खड़ा हो गया था। अमर उजाला ने पहल की तो चंदा इकट्ठा कर खिलाड़ियों को कोटद्वार भेजने की जिम्मेदारी निभाई।

दो टीमों के 32 खिलाड़ियों और दो कोच के आने-जाने तथा खाने-पीने की व्यवस्था आसान काम नहीं था। शिक्षा विभाग ने खिलाड़ियों को पैसा देने से मना कर दिया गया तो अमर उजाला आगे आया। अमर उजाला की पहल पर कई समाजसेवी खिलाड़ियों को कोटद्वार भेजने का खर्च उठाने के लिए आगे आए।

गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय विभाग के सहायक मुख्याधिष्ठाता जयप्रकाश विद्यालंकार, व्यापारी नेता एवं होटल कारोबारी ओमप्रकाश जमदग्नि एवं सुरेश गुलाटी और हरिद्वार ग्रामीण भाजपा विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने आगे आकर खिलाड़ियों की आर्थिक मदद की।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed