फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   French citizen dies due to swine flu in Uttarakhand max hospital

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू से फ्रांसीसी नागरिक की मौत, एक महीने में नौ लोगों की जा चुकी जान

Mon, 21 Jan 2019 08:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Jan 2019 08:53 AM IST
विज्ञापन
French citizen dies due to swine flu in Uttarakhand max hospital
स्वाइन फ्लू

स्वाइन फ्लू से रविवार को फ्रांसीसी नागरिक की मौत हो गई। वह सात जनवरी से मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। चिकित्सकों के मुताबिक, मरीज के कई अंग काम नहीं कर रहे थे।

विज्ञापन


इस बीच वह स्वाइन फ्लू से भी ग्रसित हो गए। अस्पताल प्रबंधन ने फ्रांसीसी नागरिक की मौत की जानकारी स्वास्थ्य सचिव, स्वास्थ्य महानिदेशक और सीएमओ सहित सभी अफसरों को दे दी।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि एक एनजीओ में काम करने वाले फ्रांस निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग को सात जनवरी को हालत बिगड़ने के कारण मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक मरीज के लीवर, ह्दय समेत कई अंग काम नहीं कर रहे थे। जांच में उन्हें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। लेकिन रविवार की शाम उसकी मौत हो गई।

दो दिन पहले मृतक की बहन फ्रांस से देहरादून पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि फ्रांसीसी नागरिक बीते 15 वर्षों से भारत में रह रहा था। उल्लेखनीय है कि स्वाइन फ्लू बीमारी से पिछले एक माह के भीतर नौ मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed