फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Freeze zone will be removed in Raipur master plan not made dehradun Uttarakhand News

Dehradun: विधानसभा और सचिवालय भवन बनाने की योजना नाकाम, रायपुर में फ्रीज जोन हटेगा, महायोजना नहीं बनी

Thu, 24 Apr 2025 01:25 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 24 Apr 2025 01:25 PM IST
सार

रायपुर में फ्रीज जोन हटने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। यहां निर्माण कार्य किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
Freeze zone will be removed in Raipur master plan not made dehradun Uttarakhand News
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर में मास्टर प्लान के तहत विधानसभा और सचिवालय भवन बनाने की योजना सरकारी तंत्र की सुस्ती और व्यावहारिक दिक्कतों की वजह से नाकाम हो गई। स्थानीय लोगों की मांग के बाद अब शासन क्षेत्र से फ्रीज जोन हटाने की तैयारी में है। सचिव आवास आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक, इसका प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट के समक्ष लाया जाएगा।

विज्ञापन

बता दें कि शासन ने महायोजना बनाने के लिए क्षेत्र के बड़े हिस्से को फ्रीज जोन घोषित कर दिया था। लेकिन दो साल बाद भी महायोजना नहीं बनाई जा सकी, जबकि इसके लिए पांच महीने का समय तय हुआ था। इसके तहत इस क्षेत्र के उत्तर में रायपुर से थानों रोड तक, दक्षिण में मुख्य हरिद्वार रोड तक, पश्चिम में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की सीमा को छोड़ते हुए नाले के पूर से हरिद्वार रोड तक तथा पूरब में भोपाल पानी से बड़ासी ग्राउंड व काली माटी ग्राम की सीमा तक निर्माण व विकास गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

विज्ञापन


इस संबंध में 23 मार्च 2023 को अधिसूचना जारी हो गई थी। गर एवं ग्राम नियोजन विभाग की ओर से भी इस संबंध में आदेश जारी हुआ था। इस आदेश में महायोजना तैयार करने के लिए पांच माह की अवधि तय की गई थी। लेकिन दो साल से अधिक की अवधि बीत जाने के बाद भी क्षेत्र के लिए महायोजना नहीं बनाई जा सकी। अब फ्रीज जोन हटने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा की भूमि की वनीय स्वीकृति नहीं मिली

विधानसभा के लिए जो भूमि प्रस्तावित थी, उसकी केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय से स्वीकृति नहीं मिली। सैद्धांतिक स्वीकृति के बावजूद शासन से केंद्र को मांगी गई सूचना के आधार पर प्रस्ताव भेजने में बहुत देरी हो गई, जिसके चलते सैद्धांतिक स्वीकृति भी निरस्त हो गई। इस लेटलतीफी के चलते विधानसभा भवन बनाने की योजना लटक गई। अमर उजाला ने 21 अप्रैल को इलाका ही नहीं नए विधानसभा भवन का प्रोजेक्ट भी हुआ फ्रीज शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।

ये भी पढ़ें...Pahalgam Terror Attack: दून घाटी का कश्मीर से मोहभंग, पहले जाने की थी बेकरारी, अब बुकिंग कैंसिल कराने को बेचैन

घर और व्यावसायिक भवन नहीं बना पा रहे स्थानीय लोग

फ्रीज जोन घोषित होने की वजह से क्षेत्र में स्थानीय लोग घर और व्यावसायिक भवन नहीं बना पा रहे हैं। इस संबंध में स्थानीय निवासी शांतनु ने मुख्यमंत्री से फ्रीज जोन हटाने का अनुरोध किया था। उनके मुताबिक, दो वर्ष में बालावाला, नकरौंदा, नथुवावाला, गुल्लरघाटी, हर्रावाला, कुआंवाला, रांझावाला के लोग अपनी जमीन होने के बावजूद उन पर निर्माण नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed