फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   free hepatitis check up.

आज जरूर करा लें मुफ्त हेपेटाइटिस जांच

Fri, 29 Jul 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 29 Jul 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
free hepatitis check up.
चेक अप - फोटो : getty images

हेपेटाइटिस मुक्त समाज को लेकर चलाया जा रहा हिमालयन अस्पताल और अमर उजाला फाउंडेशन का अभियान आज समाप्त हो जाएगा। मुफ्त हेपेटाइटिस जांच का आज आखिरी दिन है। देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश के पांच केंद्रों पर मुफ्त जांच होगी। शिविर में अब तक कुल 1720 लोगों के स्वास्थ्य की जांच हो चुकी है।

विज्ञापन


गेस्ट्रो एंट्रोलॉजिस्ट डॉ. रोहित गुप्ता और डॉ. विवेक आहूजा ने बताया कि लोगों को हेपेटाइटिस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 29 जुलाई तक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के छठे दिन हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में 250, हिमालयन अस्पताल चंद्रेश्वरनगर ऋषिकेश में 40, हिमालयन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़कावाला में 20, लायंस हॉस्पिटल कांवली रोड में 40 और हरिद्वार के रानीपुर मोड स्थित सेंटर में 20 लोगों की निशुल्क जांच की गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शिविर में करीब 1100 रुपए में होने वाली हेपेटाइटिस की जांच मुफ्त की जा रही है। वहीं इसके टीके मात्र दो सौ रुपए में लगाए जा रहे हैं। आज वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे के अवसर पर मरीजों की जांच कर जागरूक किया जाएगा। शिविर आयोजन में बीएस रावत, वाईबीएस रावत, वाईएस रावत, प्रिया थॉमस, विष्णु शर्मा, रीता सैनी, अरूण वीएस, राम प्रसाद, योगेश समेत अन्य ने सहयोग दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed