फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Free coaching of UPSC-SSC in Garhwal University to promising SC-OBC Dehradun Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: एससी-ओबीसी के होनहारों को UPSC-SSC की मिलेगी निशुल्क कोचिंग, हर माह स्टाइपेंड भी देगी सरकार

Sat, 26 Aug 2023 03:40 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 26 Aug 2023 03:40 PM IST
सार

गढ़वाल विवि की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, एससी, ओबीसी के छात्रों को यूपीएससी सिविल सेवा सहित अन्य परीक्षा, एसएससी की परीक्षा और राज्य की सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। मुख्य परीक्षा स्तर तक चुने जाने पर एकमुश्त 15 हजार रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन
Free coaching of UPSC-SSC in Garhwal University to promising SC-OBC Dehradun Uttarakhand news in hindi
पढ़ाई

विस्तार

अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के होनहारों को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय की योजना के तहत गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में यूपीएससी, एसएससी की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए सितंबर के आखिरी सप्ताह में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) होगा, जिसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया गढ़वाल विवि ने शुरू कर दी है।

विज्ञापन


चुने गए छात्रों को हर महीने केंद्रीय मंत्रालय से चार हजार रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। मुख्य परीक्षा स्तर तक चुने जाने पर एकमुश्त 15 हजार रुपये मिलेंगे। गढ़वाल विवि की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इस योजना के तहत एससी, ओबीसी के छात्रों को यूपीएससी सिविल सेवा सहित अन्य परीक्षा, एसएससी की परीक्षा और राज्य की सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


एक साल होगी कोचिंग कोर्स की अवधि
कुल 100 सीटें हैं, जिनमें से 70 सीटें एससी और 30 सीटें ओबीसी छात्रों के लिए आरक्षित हैं। दोनों में 33 प्रतिशत सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित होंगी। चुने जाने वालों से कोर्स फीस ली जाएगी, लेकिन बाद में केंद्रीय मंत्रालय की ओर से पूरी रिफंड कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर कोई छात्र लगातार चार दिन तक बिना वाजिब कारण बताए क्लासेज से गैरहाजिर हो जाएगा तो उसे योजना से बाहर कर दिया जाएगा। हर छात्र की आधार बेस्ड बायोमीट्रिक हाजिरी लगेगी, जिसकी रिपोर्ट हर महीने गढ़वाल विवि की ओर से मंत्रालय को भेजी जाएगी। कोचिंग कोर्स की अवधि एक साल होगी और एसएससी के कोचिंग कोर्स की अवधि छह से नौ महीने की होगी। सीईटी परीक्षा के लिए श्रीनगर, देहरादून और रुड़की में केंद्र बनाए जाएंगे।

 

ये पात्रता जरूरी

आवेदक ओबीसी या एससी श्रेणी का हो। उसके परिवार की वार्षिक आय आठ लाख रुपये से अधिक न हो। स्नातक में कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल किए हों। दाखिले के लिए सीईटी पास होना जरूरी है।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: MBBS की पढ़ाई में हिंदी पाठ्यक्रम इसी सत्र से लागू, स्वास्थ्य मंत्री बोले-अंतिम चरण में तैयारी

100 अंकों की होगी परीक्षा

निशुल्क कोचिंग के लिए 100 अंकों की परीक्षा होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। सही जवाब देने पर दो अंक मिलेंगे जबकि चार गलत जवाब देने पर एक अंक काट लिया जाएगा। आवेदकों से जनरल इंग्लिश, जनरल हिंदी, हिस्ट्री, पॉलिटी, इकोनॉमी, कल्चर, जियोग्राफी, जनरल साइंस एंड एनवायरमेंट, रीजनिंग व मेंटल एबिलिटी से सवाल पूछे जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन व अन्य जानकारी यहां देखें- http://www.hnbgu.ac.in/

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed