फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Free accidental insurance for uttarakhand police officers

उत्तराखंड पुलिस के जवानों को मिला तोहफा, मिलेगा 25 लाख का मुफ्त दुर्घटना बीमा

Wed, 06 Jun 2018 09:04 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 06 Jun 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
Free accidental insurance for uttarakhand police officers
insurance

उत्तराखंड पुलिस के कर्मचारियों को अब बिना प्रीमियम जमा किए 25 लाख रुपए के दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा। इस संबंध में बुधवार को पुलिस मुख्यालय और भारतीय स्टेट बैंक के बीच करार हुआ। इसके अलावा अब पुलिस अधिकारी व कर्मचारी स्टेट बैंक में सैलरी अकाउंट भी खोल सकेंगे।

विज्ञापन


यह निर्णय अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) राम सिंह मीणा की अध्यक्षता में बुधवार को पुलिस अधिकारियों और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अधिकारियों की बैठक में लिया गया। इस दौरान उत्तराखंड पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के सैलरी अकाउंट पुलिस सैलरी पैकेज (पीएसपी) के अंतर्गत स्वेच्छा से एसबीआई में खोलने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन

 

वेतन से किसी प्रकार का अंशदान नहीं लिया जाएगा

Free accidental insurance for uttarakhand police officers
uttarakhand police

इस करार के तहत बीमा और अन्य सुविधाओं को लेकर भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक राम सिंह मीणा के अनुसार इस व्यवस्था के अंतर्गत एसबीआई में सैलरी अकाउंट होने पर किसी भी प्रकार की दुर्घटना में मृत्यु होने पर पुलिसकर्मियों के परिजनों को 25 लाख रुपये का क्लेम दिया जाएगा।

इसके लिए पुलिसकर्मियों के वेतन से किसी प्रकार का अंशदान नहीं लिया जाएगा। बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक जीएस मर्तोलिया, सहायक पुलिस महानिरीक्षक दलीप सिंह कुंवर और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के उप महाप्रबंधक सुबीर कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed