{"_id":"6d1f025b17f2515f045a3b6395b4282d","slug":"fraudulently-withdraw-money-from-the-account-of-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंहगा पड़ा पासवर्ड बताना, 32 हजार निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंहगा पड़ा पासवर्ड बताना, 32 हजार निकाले
अमर उजाला, लैंसडौन
Updated Sun, 29 Sep 2013 07:47 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र लैंसडौन में भी क्षेत्र में साइबर क्राइम ने अपनी जड़ें जमा ली हैं। साइबर क्राइम की चपेट में एक शिक्षिका सहित तीन लोग आए हैं। शिक्षिका ने इस बारे में कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
दो अन्य लोगों ने भविष्य में सतर्क रहने की बात कहते हुए कार्रवाई में रुचि नहीं दिखाई। साइबर क्राइम की शिकार बनी शिक्षिका नीलम ने बताया कि 22 सितंबर को उनके मोबाइल पर काल आई थी।
विज्ञापन
खाते से निकाल ली रकम
फोन करने वाले ने अपने आप को एसबीआई की मुख्य शाखा मुंबई में कार्यरत होना बताया। बातों-बातों में उसने खाते व एटीएम की जानकारी ले ली।
शिक्षिका को कार्ड के नवीकृत होने एवं खाते की सुरक्षा के लिए जानकारी मांगे जाने की बात बताई। आरोपी ने उसी दिन उसके खाते से 32 हजार की रकम निकाल ली।
फोन पर मांग रहे जानकारी
अधिवक्ता उपदेश खंडेलवाल ने बताया कि उन्हें भी कुछ दिन पहले एक फोन आया था। उसने अपने आपको हेड आफिस से होना बताया और बैंक एकाउंट का नंबर तथा एटीएम की जानकारी मांगी, लेकिन उनके द्वारा जानकारी न देने पर उनका खाता सुरक्षित है।
विज्ञापन