फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fraudulently sold the land of the company

Dehradun News: धोखाधड़ी कर कंपनी की जमीने बेच डाली

Sat, 21 Jan 2023 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Fraudulently sold the land of the company
एक कंपनी के निदेशक ने कंपनी के नाम पर दर्ज जमीनों को धोखाधड़ी कर बेच डाला। मामले में आरोपी निदेशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। राजपुर पुलिस के अनुसार धोखाधड़ी को लेकर उप्पल नेचर फार्म एंड रीट्रीट कंपनी के डायरेक्टर भाष्करानंद काला निवासी न्यू कैंट रोड ने शिकायत की है। बताया कि वह कंपनी में 2005 में डायरेक्टर बने थे। वह 2012 में रहने के लिए आस्ट्रेलिया चले गए। आरोप है कि उन्हें कंपनी के डायरेक्टर पद से फर्जीवाड़े से हटाकर गोपाल दत्त भारद्वाज आदि को कंपनी का निदेशक बनाया गया। काला ने आरोप लगाया कि ये सब फर्जीवाड़ा कर कंपनी की जमीनों को बेच रहे हैं। पुलिस के अनुसार मामले में दोनों तरफ से दस्तावेजों को मंगाकर जांच की जा रही है। मा.सि.रि.
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed