फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fraudsters robbed Rs 3.59 lakh by posing as army officers

Dehradun News: ठगों ने सैन्य अधिकारी बनकर 3.59 लाख ठगे

Sat, 13 Sep 2025 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters robbed Rs 3.59 lakh by posing as army officers
Iसेना के लिए किराए पर परिसर लेने का झांसा देकर ठगी की एक और वारदात सामने आई है। इस बहाने शिमला बाइपास पर रहने वाले एक शख्स से 3.59 लाख रुपये ठग लिए गए। उनकी शिकायत पर पटेल नगर पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिमल कुमार ने शिकायत दी कि उनसे कुछ लोगों ने भारतीय सेना का अधिकारी बनकर संपर्क किया था। उनके परिसर को किराए पर लेकर सेना का क्लीनिक बनाने का झांसा दिया। फिर औपचारिकताओं व प्रक्रिया का बहाना बनाकर लाखों रुपये ऐंठते गए। ज्यादातर समय व्हाट्सएप कॉल करते थे। जब पीड़ित को शक हुआ और रुपयों को वापस करने की मांग की तो ठगों ने संपर्क तोड़ लिया। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed