फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fraudsters cheated 98 thousand rupees by becoming familiar

साइबर ठगों ने परिचित बनकर ठगे 98 हजार रुपये

Tue, 25 Jan 2022 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters cheated 98 thousand rupees by becoming familiar
देहरादून। जालसाजों ने परिचित बनकर एक युवती से 98 हजार रुपये ठग लिए। डालनवाला पुलिस ने साइबर थाने की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिवानी रानी निवासी अंबेडकर कॉलोनी डीएल रोड के अनुसार उनके पिता यादराम सिंह के मोबाइल पर एक कॉल आई थी। उसने पिता का परिचित बनकर बात की। कहा कि उसे उनके घर के पास रहने वाले एक व्यक्ति के 10 हजार रुपये चुकाने हैं। वह रुपये उनके खाते में भेजेगा। इसके लिए गूगल पे नंबर मांगा। यादराम ने अपनी बेटी का नंबर दे दिया। इसके बाद आरोपी ने शिवानी के गूगल पे पर एक नोटिफिकेशन भेजा। शिवानी ने उस पर क्लिक किया तो इसके बाद उसके खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 98 हजार रुपये कट गए। इंस्पेक्टर डालनवाला एनके भट्ट ने बताया कि केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed