{"_id":"699442211d1a422a462d8b59cf8f9845","slug":"fraud-with-iit-roorkee-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT के छात्र से विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT के छात्र से विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 30 Dec 2015 01:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम कम पढ़े लिखे लोग आए दिन ठगी का शिकार होते हैं, लेकिन अब आईआईटी रुड़की के एक छात्र से ठगी करने का मामला सामने आया है। आईआईटी के छात्र से तीन किस्तों में तीन लाख से अधिक की ठगी की गई।
विज्ञापन
इसके बाद छात्र ने दिल्ली में केस दर्ज कराया, जहां के एकाउंट में पैसे जमा कराए गए थे। अब मामले की जांच सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस कर रही है। जानकारी के अनुसार आईआईटी के छात्र वीरेंद्र को एक सोशल साइट से विदेश में नौकरी की जानकारी मिली थी। इसके बाद उसने संपर्क किया तो संबंधित व्यक्ति ने विदेश में नौकरी का झांसा दिया।
विज्ञापन
साथ ही एडवांस के तौर पर कुछ पैसे जमा कराने को कहा, जो वीरेंद्र ने जमा कर दिए। कुल मिलाकर तीन लाख से अधिक की रकम जमा कराई। तीन लाख से अधिक जमा करने के बाद भी जब संबंधित व्यक्ति से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला तो ठगी का अहसास हुआ। छात्र ने एसबीआई बैंक में पड़ताल की, जहां से पता चला कि संबंधित खाता दिल्ली का है।
विज्ञापन
छात्र ने मामला दिल्ली में दर्ज करवाया। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के लिए सिविल लाइंस कोतवाली को भेजा है। मामले में मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने आईटीआई की एसबीआई ब्रांच में जाकर जांच पड़ताल की।
एसएसआई गोविंद कुमार का कहना है कि ठगी का शिकार हुए छात्र ने जिस एकाउंट में पैसे जमा कराए थे। उसे सीज कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।