{"_id":"5a0fbe684f1c1b6e548bdbca","slug":"fraud-on-the-name-of-anm-course","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएनएम कोर्स के नाम पर फर्जीवाड़ा, जांच के लिए एसआईटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएनएम कोर्स के नाम पर फर्जीवाड़ा, जांच के लिए एसआईटी गठित
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा स्थित एएनएम सेंटर के नाम पर एएनएम कोर्स के फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने का मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय ने अल्मोड़ा में एएनएम सेंटर के नाम से मध्य प्रदेश और जम्मू कश्मीर के प्राइवेट नर्सिंग कालेजों में एएनएम कोर्स के फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने के मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी।
विज्ञापन
हल्द्वानी के अपर पुलिस अधीक्षक को एसआईटी प्रभारी बनाया गया है। आरोप है कि वर्ष 2013 से भूपेन्द्र आर्या द्वारा आईपीएमटी नाम से फर्जी संस्थान संचालित किया हुआ है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के प्राइवेट नर्सिंग कालेजों में एएनएम कोर्स कराये जाने के नाम पर छात्राओं को फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर दिए जा रहे हैं।
शासन ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए एसआईटी गठित करने के आदेश पुलिस मुख्यालय को दे दिए थे। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने शुक्रवार को एसआईटी गठित होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एसआईटी में अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी अमित श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी रानीखेत केआर आर्य, निरीक्षक चंद्रमोहन को शामिल किया गया है। एसआईटी का पर्यवेक्षण एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा किया जाएगा।