{"_id":"66a2cc43bbe36ff22607fe04","slug":"fraud-of-rs-147-crore-in-the-name-of-selling-land-dehradun-news-c-5-1-drn1031-463458-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जमीन बेचने के नाम पर 1.47 करोड़ की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जमीन बेचने के नाम पर 1.47 करोड़ की धोखाधड़ी
विज्ञापन
जमीन बेचने के नाम पर दिल्ली की एक महिला समेत दो आरोपियों ने एक व्यक्ति से 1.47 करोड़ रुपये ठग लिए। दोनों आरोपियों ने जमीन का अनुबंध कर रकम लेने के बाद भी किसी और को जमीन बेच दी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
राजपुर एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि मामले में सहस्त्रधारा रोड निवासी नेहा विनय सेठ की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि जून 2023 में उन्होंने आरोपी रमेश दयाल के बताने पर विकासपुरी दिल्ली निवासी नीरजा धनकर से धनौला में एक प्लॉट खरीदा था। इसके लिए उन्होंने 25.51 लाख रुपये एडवांस दिए थे। एडवांस देने पर मई 2024 में रजिस्ट्री करने की बात हुई थी। इसी बीच अलग-अलग किश्तों में आरोपियों ने उनसे कुल 1.47 करोड़ रुपये भी ले लिए। रकम लेने के बाद जब रजिस्ट्री करने को कहा तो आरोपी बहाने बनाने लगे।
आरोपी रमेश दयाल को भी रजिस्ट्री के लिए कहा तो वह भी टाल-मटोल करने लगा। इसकी जानकारी की तो पता चला कि महिला ने आरोपी रमेश दयाल से मिलकर प्लॉट को किसी और को बेच दिया है। आरोपी नीरजा को रकम वापस करने को कहा तो उसने रकम वापस करने से इन्कार कर दिया और धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी नीरजा और रमेश दयाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।