फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fraud of nine lakhs in the name of getting a job in the secretariat

Dehradun News: सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर नौ लाख की ठगी

Tue, 11 Jul 2023 01:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Fraud of nine lakhs in the name of getting a job in the secretariat
सचिवालय में नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से नौ लाख रुपये ठग लिए गए। मामले में पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया, धनीराम निवासी अपर नत्थनपुर ने शिकायत की है। विक्रम और श्याम सिंह उर्फ सागर ने उन्हें झांसा दिया था कि बड़े अधिकारियों से उनके संपर्क हैं। वे सचिवालय में उनके बेटे की नौकरी लगवा सकते हैं। झांसे में आए धनीराम ने तीन-तीन लाख रुपये तीन बार में उनको दे दिए। लेकिन, काफी दिन बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने पूछना शुरू किया। आरोप है कि वे टालमटोल करते रहे। उन्होंने एसएसपी से शिकायत करने की चेतावनी दी तो विक्रम डर गया और अपना एक प्लॉट उनके नाम करने को कहा।
विज्ञापन

इसके बाद विक्रम ने प्लॉट की रजिस्ट्री उनकी पत्नी के नाम पर कर दी। बाद में पता चला कि वह प्लॉट पहले ही किसी और को बेचा जा चुका था। साथ ही विक्रम लापता है। पत्नी ने भी बताया कि उससे संपर्क नहीं हो रहा है। उसकी गुमशुदगी डालनवाला थाने में भी दर्ज कराई गई है। पुलिस के मुताबिक, श्याम सिंह उर्फ सागर सिंह निवासी दूधली, डोईवाला और पुलिस लाइन में तैनात रहे चतुर्थ श्रेणी के सेवानिवृत्त कर्मचारी विक्रम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed