{"_id":"5e29f5bf8ebc3e4b403b2957","slug":"fraud-of-millions-in-the-name-of-sending-abroad-vikas-nagar-news-drn33378926","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने के नाम पर छह युवकों से 18 लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवकों में से एक ने कोतवाली में तहरीर देकर चंडीगढ़ निवासी आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में पुलिस जांच में जुटी है।
ठगी का शिकार हुए आशीष सिंह पुत्र राम प्रसाद निवासी प्रतीतपुर बरोटीवाला छह सात माह पूर्व सतनाम सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी सेक्टर-52 चंडीगढ़ के संपर्क में आया। उसने आशीष को स्वीडन भेजने की बात कही। जहां के एक मॉल में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। विकासनगर पहुंच कर आशीष के साथ फर्जी एग्रीमेंट भी किया। बीती पांच जनवरी को आरोपी ने आशीष को स्वीडन का वीजा के साथ दो साल के वर्क परमिट देने की भी बात कही। इसके एवज में आशीष ने आरोपी के खाते में चेक से ढाई लाख रुपये ट्रांसफर करने के साथ ही पचास हजार रुपये नगद दिए, लेकिन चार जनवरी से आरोपी का फोन बंद है। उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। आशीष ने पुलिस ने बताया कि उसके पांच अन्य रिश्तेदारों को भी सतनाम ने विदेश भेजने के नाम पर ठगा। सभी रिश्तेदार पांवटा हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। सभी ने आरोपी को विदेश भेजने के लिए तीन -तीन लाख रुपये दिए। आरोपी ने तीन को स्वीडन और तीन को पौलेंड भेजने का भरोसा दिलाया। इस तरह आरोपी ने कुल 18 लाख रुपये की ठगी की।
कोतवाल प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
पांच अन्य युवको को भी बनाया शिकार
पीड़ित आशीष ने बताया कि उसके पांच अन्य रिश्तेदारों को भी सतनाम ने विदेश भेजने के नाम पर ठगा। सभी रिश्तेदार पांवटा हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। सभी ने आरोपी को विदेश भेजने के लिए तीन -तीन लाख रुपये दिए। आरोपी ने तीन को स्वीडन और तीन को पौलेंड भेजने का भरोसा दिलाया। इस तरह आरोपी ने कुल 18 लाख रुपये की ठगी की।