फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud of 23 thousand from steel pipe trader

स्टील पाइप व्यापारी से 23 हजार की धोखाधड़ी

Sat, 15 Jan 2022 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
fraud of 23 thousand from steel pipe trader
पटेलनगर थाना क्षेत्र के एक स्टील पाइप व्यापारी से 23 हजार की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पटेलनगर पुलिस के मुताबिक प्रदीप जैन निवासी टीएचडीसी कॉलोनी की पथरीबाग चौक पर स्टील पाइप की दुकान है। प्रदीप दुकान के लिए समय-समय पर दिल्ली, राजस्थान, हिसार आदि स्थानों से माल मंगाता है। पिछले साल अगस्त में उसे एक फोन आया। जिसने खुद का नाम प्रमोद अग्रवाल बताया तथा अपनी स्टील पाइप फैक्ट्री महालक्ष्मी स्टील फरीदाबाद होना बताया। इसके बाद उसने पीड़ित से स्टील पाइप की डिमांड के बात बातचीत की, लेकिन पीड़ित की ओर से उसे कोई आर्डर नहीं दिया गया। पीड़ित के मुताबिक बार-बार फोन और मैसेज के बाद उसने आरोपी को छह लाख रुपये का माल का आर्डर कर दिया। जिसकी एवज में एडवांस में 23000 रुपये दे दिए, लेकिन इसके बाद वह व्यक्ति न तो फोन उठा रहा है और न ही अभी तक माल भेजा है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed