फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fraud of 22 lakh rupees in business

कारोबार शुरू करने के नाम पर महिला से 22 लाख रुपये हड़पे

Sat, 27 Mar 2021 12:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 27 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 22 lakh rupees in business
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कारोबार में महिला से 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने टून्ज रिटेल कंपनी के डायरेक्टर सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। महिला को शोरूम खोलकर कंपनी के सामान को बेचकर भारी मुनाफा का झांसा दिया गया था।

विज्ञापन


मामले में कंचन शर्मा पत्नी अमित शर्मा निवासी गुजराडा मानसिंह ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। बताया कि वे राजपुर रोड पर अपना व्यवसाय चलाती हैं। 2018 में सोमिल सिंघई ने उनसे संपर्क किया। उसने खुद को टून्ज कंपनी का बिजनेस हेड बताया। कहा कि उनकी कंपनी का पूरे भारत में बच्चों के कपड़ों और खिलौनों का कारोबार है और 50 से ज्याद स्टोर हैं।
विज्ञापन


उसने उन्हें देहरादून में कंपनी का शोरूम खोलने का प्रस्ताव दिया। इसके लिए उसने चालीस लाख की मांग की। उन्होंने 40 लाख देने में असमर्थता जताई तो आरोपी ने कहा कि वह उन्हें लोन दिला देगा। इसके बाद उसने दो लाख फ्रेंचाइजी फीस देने के लिए कहा। साथ ही देहरादून आकर राजपुर रोड पर एक दुकान बताई और कहा कि दुकान मालिक से कंपनी का नौ साल का एग्रीमेंट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने उसकी बात कंपनी के डायरेक्टर अंकुर अग्रवाल से कराई। अंकुर अग्रवाल ने भी उसे कई प्रकार के सब्जबाग दिखाए। जिसके बाद वह उनके झांसे में आ गईं और प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। इसके बाद उन्होंने लोन आदि लेकर 22 लाख रुपये कंपनी के खाते में जमा करा दिए।

पीड़िता के मुताबिक इसके बाद जब शोरूम खुल गया तो आरोपियों ने कुछ समय तक उन्हें सामान भी दिया, लेकिन इसके बाद घटिया सामान सप्लाई करने लग गए और उसी माल को बेचने का दबाव बनाने लगे। आरोपी अब पैसे वापस करने से भी इनकार कर रहे हैं।


तहरीर के बाद पुलिस ने कंपनी के बिजनेस हेड सोमिल सिंघई, डायरेक्टर अंकुर अग्रवाल, एरिया सेल्स मैनेजर राहित शुक्ला, तरुण, राव, निखिलेश, राकेश सिंह पल्लीव, अपर्णा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed