फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud in name of pmo at rudrapur

पीएमओ ऑफिस के नाम पर लेने आए थे दवा कंपनी का कांट्रेक्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 06 Mar 2019 01:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 06 Mar 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
fraud in name of pmo at rudrapur
arrest

रुद्रपुर में सिडकुल की एक दवा फैक्ट्री में पीएमओ ऑफिस के नाम से कांट्रेक्ट लेने आए चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों में दो दिल्ली, एक गोरखपुर-यूपी और एक रुद्रपुर का है।

विज्ञापन


मंगलवार को भारत सरकार का बोर्ड लगी गाड़ी लेकर चार युवक सिडकुल की दवा कंपनियों से कांट्रेक्ट लेने के लिए आए थे। चारों सिडकुल की कोरल क्लिनिक कंपनी में पहुंचे और खुद को पीएमओ ऑफिस का बताकर दवा की कंपनी खोलने के लिए कांट्रेक्ट देने की बात करने लगे।
विज्ञापन


कंपनी के एचआर हैड राजेश कुमार को युवकों पर शक हुआ तो राजेश ने सिडकुल चौकी पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो युवकों का फर्जीवाड़ा सामने आ गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवकों को जेल भेज दिया है। युवकों की गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed