फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud in Dehradun from old age 81 year old man arrested

81 साल का शातिर चोर दो चेलों के साथ गिरफ्तार, बोला - जेबकतरी में उम्र बाधा नहीं

Thu, 31 Oct 2019 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 31 Oct 2019 10:13 AM IST
सार

  • आढ़त बाजार में बुजुर्ग को साइकिल से टक्कर मारकर उड़ाए थे एक लाख
  • पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को मुरादाबाद से किया गिरफ्तार

विज्ञापन
fraud in Dehradun from old age 81 year old man arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आढ़त बाजार में साइकिल से टक्कर मारकर बुजुर्ग मुनीम के एक लाख रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने 81 साल के शातिर मोहनलाल और उसके दो चेलों गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मोहनलाल के प्लान के अनुसार ही एक चेले ने बुजुर्ग को साइकिल से टक्कर मारी तो दूसरे ने बड़ी सफाई से जेब से एक लाख रुपये साफ कर दिए। सीसीटीवी फुटेज में आई तस्वीर के बाद पुलिस को उनके चेहरे बेनकाब करने में देर नहीं लगी। आरोपी दीपावली पर घर गए तो पुलिस के जाल में फंस गए।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी ने बताया कि 21 अक्तूबर को आढ़त बाजार के कारोबारी अनुज भाटिया के मुनीम जगदीश प्रसाद को टक्कर एक लाख रुपये की नगदी चुरा ली गई थी। सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन में कई संदिग्ध चेहरे सामने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्दीक ने दौरान पीड़ित ने साइकिल की टक्कर मारने वाले की पहचान की। घटनास्थल के आसपास एक बुजुर्ग और एक अन्य की उपस्थिति नजर आई। जांच के दौरान पता चला कि एक साल पहले भी मुरादाबाद के एक गैंग ने इस तरह की घटना अंजाम दी थी। इसी आधार पर पुलिस टीम को मुरादाबाद भेजा गया, जहां पर फोटो के आधार पर तीनों की पहचान हो गई।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस को उम्मीद थी कि तीनों शातिर दीपावली पर घर जरूर आएंगे। पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से जाल बिछाकर तीनों आरोपियों हारून निवासी मोहल्ला खालसा मुरादाबाद (54), मोहम्मद गनी निवासी कपूर कंपनी रेलवे कालोनी मुरादाबाद (19) और मोहनलाल निवासी काशीराम कालोनी थाना मझोला मुरादाबाद (81) को 29 अक्तूबर को घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से करीब 16 हजार रुपये बरामद हुए हैं। बाकी रकम स्मैक और जुए में उड़ा दी। एसपी सिटी श्वेता चौबे, सीओ सिटी शेखर सुयाल इस दौरान मौजूद रहे। उधर, आईजी अजय रौतेला ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।  

'जेबकतरी में उम्र बाधा नहीं'

जेबकतरी में माहिर 81 साल के मोहनलाल को अपने कृत्य पर कोई अफसोस नहीं है। इस उम्र में भी उस पर अपराध करने का जुनून सवार है। मोहनलाल ने मीडिया से बातचीत में बड़ी बेबाकी से कहा कि ये तो एक आर्ट (कला) है और वह इसका प्रयोग करता है। इसमें उम्र की कोई बाधा नहीं है। शिकार को चिह्नित करने का काम मोहनलाल का होता था।

मुनीम जगदीश को मोहनलाल ने ही चुना था। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक में चेक जमा कराते समय मोहनलाल ने उसे भांप लिया था। मोहनलाल का इशारा मिलते ही उसके चेले हारून और गनी सक्रिय हो गए थे। गनी ने पहले जगदीश को टक्कर मारी, फिर हारून ने उसकी जेब से रकम साफ कर दी थी। बुजुर्ग मोहनलाल को इसलिए मुखबिरी पर लगाया जाता था, ताकि किसी को शक ना हो। 

बस की छत रख लाए साइकिल

पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे के मुताबिक मुरादाबाद के तीनों शातिर घटना में प्रयुक्त साइकिल मुरादाबाद से बस की छत पर रखकर लाए थे। घटना से पहले ही तीनों ने भागकर नजीबाबाद में मिलने की योजना बनाई थी। टक्कर मारने के बाद गनी तो साइकिल पर चला गया था। आरोपी रिस्पना पुल के पास लावारिस में साइकिल छोड़कर भाग गया था। जबकि मोहनलाल और हारून भी अलग-अलग रास्ते से नजीबाबाद पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed