{"_id":"5b4df8fc4f1c1b4e748b56b6","slug":"fraud-ias-rape-a-lady-and-grab-18-lacs-from-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आईएएस ने झांसे में लेकर युवती से किया दुराचार, हड़प लिए 18 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी आईएएस ने झांसे में लेकर युवती से किया दुराचार, हड़प लिए 18 लाख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Tue, 17 Jul 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
Rape
पंतनगर थाना क्षेत्र की एक युवती को फर्जी आईएएस अधिकारी ने झांसे में लेकर दुष्कर्म किया और नौकरी लगाने के नाम पर 18 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
राजस्थान निवासी इस फर्जी आईएएस अधिकारी के खिलाफ पंतनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती करीब डेढ़ साल पहले राजस्थान के दौसा में रहने वाली अपनी बड़ी बहन के घर गई थी। यहां उसकी मुलाकात क्षेत्र निवासी मोहम्मद आरिफ से हुई, जिसने खुद को रेलवे का एजीएम बताया था। जब दोनों में नजदीकियों बढ़ीं तो आरोपी ने युवती को रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि मोहम्मद आरिफ ने इसके एवज में युवती से 18 लाख रुपये मांगे। इस पर युवती ने रिश्तेदारों और परिजनों से रकम का इंतजाम कर आरिफ को दे दिए। कुछ समय बाद युवती पंतनगर लौट आई। यहां से भी वह आरिफ के संपर्क में रही। युवती का आरोप है कि जब उसकी नौकरी नहीं लगी तो उसने आरिफ पर नौकरी के लिए दबाव डाला।
विज्ञापन
इसके बाद आरिफ रुद्रपुर पहुंच गया। उसने युवती को शादी का झांसा दिया और एक दिन वह उसे एक होटल में ले गया और उसके साथ दुराचार किया। फिर आरिफ राजस्थान लौट गया और उसने युवती से संपर्क तोड़ दिया। खुद के साथ धोखाधड़ी का एहसास होने पर युवती ने पंतनगर थाने में आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एएसपी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।