फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fourty shopkeeper got fine for not dustbin

डस्टबिन न रखने पर देहरादून के 40 दुकानदारों का चालान

Sun, 10 Sep 2017 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 10 Sep 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
fourty shopkeeper got fine for not dustbin
Dustbin

नगर निगम की टीम ने संडे मार्केट में डस्टबिन न रखने वाले 40 फड़-ठेली वालों का चालान किया। इस दौरान टीम ने नौ हजार रुपये जुर्माना वसूला। वहीं, नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने दुकानदारों के पॉलीथिन इस्तेमाल पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी। कहा कि अगले रविवार से पॉलीथिन पाने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन


नगर स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में संडे मार्केट पहुंची टीम को देख फड़ और ठेली वालों में हड़कंप मच गया। टीम के जांच करने पर 40 दुकानदारों के पास डस्टबिन नहीं मिली। जिस पर उनका चालान किया गया। साथ ही नौ हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। इस दौरान टीम को अधिकतर दुकानदारों के पास पॉलीथिन मिली।
विज्ञापन


जिसे देख नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश गुंज्याल भड़क उठे। उन्होंने चेतावनी दी कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार पॉलीथिन के प्रयोग पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने हर फड़ और ठेली वाले को डस्टबिन भी रखने के निर्देश दिए। कहा कि अगले रविवार से निगम की टीम अभियान चलाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed