फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four years old girl killed during car accident in tehri

बाइक से नीचे गिरी चार साल की बच्ची, मैक्स से कुचलकर हुई दर्दनाक मौत

Thu, 26 Apr 2018 09:12 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, घनसाली (टिहरी) Updated Thu, 26 Apr 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
Four years old girl killed during car accident in tehri
child death

घनसाली-चमियाला मोटर मार्ग पर बाइक से छिटककर सड़क पर गिरी एक चार वर्षीया बच्ची की दूसरी ओर से आ रही मैक्स के नीचे आने से मौत हो गई। घटना के बाद से चालक वाहन सहित फरार है। हादसे का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


घनसाली निवासी चार साल की परी बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे अपने पिता संजय सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर हंसी-खुशी बाजार से घर लौट रही थी। घनसाली बाजार से 10 मीटर आगे चमियाला मोटर मार्ग पर शिशु मंदिर के समीप सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर बाइक से छिटक कर परी सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन

 

Four years old girl killed during car accident in tehri
हादसा - फोटो : Demo Pic

इसी दौरान चमियाला की ओर से एक मैक्स आ रही थी। परी उसके नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटते ही वाहन चालक मौके का फायदा उठाकर वाहन सहित फरार हो गया। थानाध्यक्ष किशन टम्टा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

घनसाली-चमियाला मोटर मार्ग पर शिशु मंदिर के समीप जल संस्थान ने स्पीड ब्रेकर बना रखा है। स्पीड ब्रेकर के नीचे पानी की पाइप लाइन होने से वहां पर हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पूर्व में भी स्पीड ब्रेकर पर कई बाइक सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। बावजूद इसके जल संस्थान और लोनिवि ने स्पीड ब्रेकर नहीं हटाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed