फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   four year girl mauli told truth of her burn to minister yashpal arya

मंत्री के सामने उमड़ा बच्ची का दर्द, बताया कैसे खौलता हुआ पानी उसपर डालकर भाग गया था वो शख्स

Tue, 07 Nov 2017 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 07 Nov 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
four year girl mauli told truth of her burn to minister yashpal arya

चार वर्षीय मोली से जब समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य को देखा तो उसका दर्द उमड़ पड़ा। मंत्री ने जैसे ही उससे उस दिन के हादसे के बारे में पूछा तो वह बोली कि बले अजय ने जलाया।

विज्ञापन


लेकिन ये बड़ा अजय कौन है, इस पर शिशु निकेतन स्टाफ एक-दूसरे का मुंह ताकने लगा। इसके बाद मंत्री ने जब बच्चों से वर्णमाला लिखने को कहा तो बच्चे नहीं लिख पाए। इतना ही नहीं शिशु निकेतन में रहने वाले कुछ बच्चे स्कूल भी नहीं जाते हैं तो बालिका निकेतन में पर्याप्त पाठ्य सामग्री तक नहीं है। बच्चों के खेलने का पार्क भी बदहाल है। ये सब देख मंत्री भड़क गए और वहां के स्टाफ को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा।
विज्ञापन


केदारपुरम स्थित शिशु निकेतन में तीन साल पहले बच्ची मोली गरम पानी से जल गई थी, तब डॉक्टरों का मनाना था कि पानी तेज गरम था इसलिए घाव है और ऑपरेशन कराना होगा। हालांकि तब से मोली के पैर की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हाल ही में अपर सचिव समाज कल्याण मनोज चंद्रन की रिपोर्ट में बताया गया था कि पानी गीजर का था और गरम था। दूसरे बच्चे ने जैसे ही पानी खोला था वह उस पर गिर गया था। किसी ने उसे जलाया नहीं था।

Trending Videos

four year girl mauli told truth of her burn to minister yashpal arya

अब मोली ने पैर दर्द की शिकायत की तो अधीक्षिका ने जिला प्रोबेशन अधिकारी तक बात पहुंचाई। अब जुलाई माह में मोली का ऑपरेशन हुआ। मामला उछलने पर समाज कल्याण मंत्री मंगलवार को शिशु निकेतन पहुंचे। उन्होंने मोली से बात की लेकिन मोली साफ नहीं बोल पा रही थी।

पैर जलने पर मोली सिर्फ इतना बोली कि बले अजय ने जलाया था। मंत्री ने वहां बैठे बच्चों से हिंदी की वर्णमाला लिखवाई तो बच्चे नहीं लिख पाए। उन्होंने बच्चों की किताबे चैक की तो फटी मिली। इतना ही नहीं सभी बच्चों को स्कूल नहीं भेजे जाने पर भी नाराजगी जाहिर की।

मंत्री बालिका निकेतन पहुंचे। जहां बालिकाओं के लिए पर्याप्त पाठ्य सामग्री नहीं होने पर नाराजगी जताई। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट ने मंत्री के सवालों का जवाब दिया। इस पर मंत्री ने जल्द से जल्द सभी व्यवस्थाएं सुधारने को लेकर चेतावनी दी और उन्होंने कहा कि मामला आगे तक पहुंचाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed