फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four traffic police lines will be built in Uttarakhand

एक्सक्लूसिव : उत्तराखंड में बनेंगी चार ट्रैफिक पुलिस लाइन, शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव

Tue, 22 Dec 2020 12:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal रुद्रेश कुमार , अमर उजाला, देहरादून
रुद्रेश कुमार , अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 22 Dec 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
Four traffic police lines will be built in Uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ट्रैफिक पुलिस लाइन स्थापित की जाएंगी। यहां पर सीज वाहनों को रखने से लेकर अन्य गतिविधियां भी कराई जाएंगी। जल्द ही इसका एक विस्तृत प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय की ओर से शासन को भेजा जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश के चार बड़े शहरों में यातायात का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां हर दिन सैकड़ों की संख्या में वाहन मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज किए जाते हैं। देहरादून में ही हर महीने करीब एक हजार वाहन सीज होते हैं। इन वाहनों को या तो यातायात कार्यालय में खड़ा किया जाता है या फिर थानों में ही जमा कराया जाता है।
विज्ञापन


जिन शहरों में यातायात कार्यालयों में जगह नहीं है वहां पर बेवजह थानों में इन वाहनों को रखा जाता है। ऐसे में अव्यवस्थाओं का माहौल रहता है। इसके साथ ही यातायात पुलिस की कमान पूरी तरह से यातायात निदेशालय के हाथ में जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही नए पुलिसकर्मियों और विशेषज्ञों की भर्ती की जाएगी। ऐसे में इन्हें समय समय पर ट्रेनिंग देने और अन्य गतिविधियों को लेकर एक पर्याप्त जगह की आवश्यकता है। यह सारे काम ट्रैफिक पुलिस लाइन में ही हो सकते हैं। 

ट्रैफिक थाने खोलने पर भी था विचार

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने ट्रैफिक थानों को लेकर निर्देश जारी किए थे। सर्वोच्च अदालत ने कहा था कि हर 50 किलोमीटर के अंतराल पर एक ट्रैफिक थाना होना चाहिए। ताकि, यातायात नियमों का उल्लंघन होने से रोका जा सके। मुख्यालय के अनुसार उत्तराखंड की परिस्थितियों के अनुसार यहां पर थाना खोला जाना संभव नहीं है। लिहाजा पुलिस लाइन का विचार सर्वोत्तम माना गया है। 

पुलिस लाइन में थाने से कम खर्च आएगा

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह लंबी प्रक्रिया है। थाना खोलने में सरकार का अच्छा खासा खर्च आता है। जबकि, चार ट्रैफिक पुलिस लाइन तैयार कराने में इससे कम खर्च आएगा। इनमें भी वही गतिविधियां संचालित की जा सकती हैं, जो थानों में। लिहाजा, यह विचार ही अब जल्द धरातल पर भी उतर सकता है। 


यहां बन सकती हैं ट्रैफिक लाइन

देहरादून के डोईवाला में
नैनीताल के हल्द्वानी में
ऊधमसिंहनगर के काशीपुर में 
हरिद्वार के रोशनाबाद क्षेत्र में स्थापना संभव है। हरिद्वार में भूपतवाला में पहले से एक ट्रैफिक पुलिस लाइन बनी हुई है, लेकिन इसमें स्थान बेहद कम है। 

सीज वाहनों को रखने और अन्य गतिविधियां संचालित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस लाइन बेहद कारगर साबित होंगी। यह लंबी प्रक्रिया है। चार बड़े शहरों में ट्रैफिक पुलिस लाइन स्थापित करने का विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
-अशोक कुमार, डीजीपी, उत्तराखंड 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed