फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four thieves arrested for stealing shops during the day

दिन में रैकी कर रात को दुकानों में चोरी करने वाले चार शातिर चोर गिरफ्तार

Sat, 18 Dec 2021 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Four thieves arrested for stealing shops during the day
रायपुर पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर। - फोटो : DEHRADUN
देहरादून। रायपुर पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने एक लाख 74 हजार की नकदी और दो बाइक बरामद की है। आरोपी दिन के समय दुकानों की रैकी करते हैं और रात को मौका देकर ताला तोड़कर चोरी करते थे। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रायपुर थाना अमरजीत सिंह ने बताया कि 16 दिसंबर को सुनील कोठारी निवासी ग्राम व पोस्ट नथुवावाला रायपुर देहरादून ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि 15 की रात को उनकी चक्की नं चार नियर युको बैंक रायपुर स्थित मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और दस्तावेज चोरी कर लिए। शिकायत के बाद तत्काल अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना के अनावरण के लिए एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा सबसे पहले मुखबिरों को सक्रिय किया गया। इसके बाद घटनास्थल के आसपास और क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। फुटेज और मुखबिरों की सूचना पर टीम ने अगले ही दिन चार शातिरों राजेश सैन्तरी निवासी-सौडा सरोली डाबल रायपुर, नितिन शर्मा निवासी-ग्राम रांझावाला निकट कब्रिस्तान थाना रायपुर देहरादून सन्नी उर्फ विवेक निवासी-महाराणा प्रताप चौक थाना रायपुर व धीरज क्षेत्री उर्फ गोलू निवासी-ग्राम रांझावाला थाना को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से कुल एक लाख 74 हजार रुपये एक चाकू व घटना में प्रयुक्त दो बाइक भी बरामद की गई। बताया कि आरोपियों ने मेडिकल स्टोर में चोरी के साथ ही चार माह पहले नालापानी चौक में मीट की दुकान में चोरी की घटना में अपना हाथ कबूल करना स्वीकार किया।
विज्ञापन

दिन में करते हैं रैकी, रात को चोरी
थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि पूछताछ की में आरोपियों ने बताया कि चारों लोग आपस में मित्र हैं। सभी थाना रायपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। दिन में घूम-फिरकर चोरी किए जाने वाली दुकान को चिह्नित आसपास रैकी करते हैं। कहा कि सभी लोग स्थानीय हैं, इसलिए उन पर कोई शक भी नहीं करता। चोरी करने के बाद कुछ समय के लिए शहर छोड़कर दूसरे शहरों को चले जाते हैं। कुछ समय दूसरे शहरों मे रहकर आ जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed