फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four People Died In Car Accident at kotdwar

अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, चार लोगों की मौत

Wed, 19 Apr 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Wed, 19 Apr 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Four People Died In Car Accident at kotdwar

लैंसडौन तहसील क्षेत्र के ढौंटियाल-बसड़ा-चपड़ैत मोटर मार्ग पर बुधवार शाम एक कार के गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार के परखचे उड़ गए हैं। कार के खाई में गिरने की आवाज सुनकर क्षेत्रवासियों ने घटना की जानकारी पुलिस-प्रशासन को दी।

विज्ञापन


रात आठ बजे पुलिस और कुछ देर बाद लैंसडौन के तहसीलदार सुभाष ध्यानी टीम के मौके पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस शवों को खाई से निकालकर सड़क तक लाने में जुटी हुई थी। अंधेरा होने के कारण लोगों को राहत कार्य में दिक्कतें आ रही थी। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को शवों को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार लाया जाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि ढौंटियाल-बसड़ा-चपड़ैत मार्ग पर रिखणीखाल के बरई क्षेत्र से बुधवार देर शाम एक कार ढौंटियाल की ओर आ रही थी। जैसे ही कार बड़गांव सिधार के बैंड पर पहुंची,  अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कार में सवार चारों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। चारों अनलोगों की मौके पर ही मौत होने के कारण लोग पुलिस का इंतजार करने लगे।  चपड़ैत के ग्राम प्रधान चंद्रपाल सिंह ने बताया कि कार सवार लोग बुधवार सुबह ही कोटद्वार से बरई इलाके में शादी में शामिल होने आए थे। 

मृतकों की पहचान वाहन चालक बीरेंद्र सिंह (36) पुत्र मेहरबान सिंह निवासी जीतपुर कुंभीचौड़ कोटद्वार, शिक्षिका अनीता देवी (40), नंदन सिंह रावत (45) और अनीता देवी का 16 साल का बेटा अक्षय के रूप में की गई है।


नंदन सिंह रावत हरिद्वार में पुलिस सब इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत बताए जा रहे हैं। उनकी शिनाख्त उनकी जेब से मिले आई-कार्ड के आधार पर हुई। हादसे से क्षेत्र में कोहराम मच गया है। लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत और जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला ने घटना पर गहरा दुख जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed