{"_id":"64a71f1d7666195c2901665a","slug":"four-new-dengue-patients-found-high-alert-issued-dehradun-news-c-5-drn1005-194053-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: बारिश के साथ पैर पसार रहा डेंगू, जिले में अब तक मिले 16 मरीज, जारी हुआ हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: बारिश के साथ पैर पसार रहा डेंगू, जिले में अब तक मिले 16 मरीज, जारी हुआ हाई अलर्ट
Fri, 07 Jul 2023 07:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 07:52 PM IST
सार
डेंगू संदिग्ध 51 सैंपल मरीजों के लिए गए थे। इनमें से चार मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए। इसमें एक को कैलाश अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि अन्य तीन घर पर इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन
डेंगू
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारिश के साथ ही दून में डेंगू भी पांव पसार रहा है। बृहस्पतिवार को जिले में डेंगू के चार मरीज मिले हैं। इस साल अब तक डेंगू के 16 मरीज मिल चुके हैं, जिसमें से आठ अस्पताल में भर्ती हैं। डेंगू के बढ़ते मरीजों को देखते हुए शहर के अलग अलग एरिया में स्वास्थ्य विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है। जहां नए मरीज मिले हैं वहां हाई रिस्क जोन बनाया गया है।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. सीएस रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार को डेंगू संदिग्ध 51 सैंपल मरीजों के लिए गए थे। इनमें से चार मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए। इसमें एक को कैलाश अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि अन्य तीन घर पर इलाज करवा रहे हैं। इस साल अब तक 1678 सैंपल लिए जा चुके हैं इनमें 16 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें दो मरीज कोरोनेशन अस्पताल और छह मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। बता दें कि डेंगू के छह मरीज सोमवार को, छह मरीज बुधवार को और चार मरीज बृहस्पतिवार को मिले हैं।
विज्ञापन
Uttarakhand: मानसून में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के जाने पर रोक, शासन ने जिलों को जारी किया अलर्ट
विज्ञापन
देहराखास, कार्गी, जीएमएस रोड, गोविंद गढ़ में मिले नए मरीज
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक चार नए मरीज देहराखास, नारायण विहार कार्गी, मधु विहार जीएमएस रोड और प्रताप नगर गोविंद गढ़ में मिले हैं। ऐसे में इन सभी एरिया को हाई रिस्क जोन बनाया गया है। अजबपुरकला, भंडारीबाग, पथरीबाग, सिंगल मंडी, पटेल नगर और जीएमएस रोड वाले एरिया में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव करवाया जा रहा है। इसके अलावा आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी डेंगू की रोकथाम और नए मरीज खोजने में लगाई गई है।