{"_id":"5b0ebdf44f1c1b916e8b558f","slug":"four-lakh-rupees-competition-to-three-children-family-who-burnt-in-wildfire","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: आग में जिंदा जले तीन मासूमों के परिवारों को चार-चार लाख मुआवजे की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: आग में जिंदा जले तीन मासूमों के परिवारों को चार-चार लाख मुआवजे की घोषणा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पुरोला (उत्तरकाशी)
Updated Wed, 30 May 2018 08:38 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार देर शाम को उत्तराखंड के उत्तरकाशी में जंगल की आग में जिंदा जले तीनों मासूमों के परिवारों को डीएम ने चार-चार लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की है। हालांकि वन विभाग के अधिकारी घटना के पीछे जंगल की आग होने से इंकार कर रहे हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि, वह पेड़ जंगल में लगी आग के कारण ही नीचे गिरा था। डीएम डा. आशीष चौहान ने भी मोरी पहुंचकर पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
मंगलवार की शाम को भंक्वाड़ गांव से करीब तीन किमी दूर जंगल में गूजरों के डेरे पर पेड़ गिरने से लगी आग में तीन मासूमों की मौत हो गई थी और एक सात साल का बच्चा घायल हो गया था। मंगलवार देर रात राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रात को ही घायल यासीन को मोरी लाकर उसका उपचार कराया गया। बुधवार सुबह एसडीएम पूरण सिंह राणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने पीड़ित परिवारों को 3800-3800 रुपये अहेतुक सहायता, घर क्षतिग्रस्त होने पर 4300 रुपये आर्थिक सहायता और राहत सामग्री भी प्रदान की गई। हादसे में मृत सुलेमान की बेटी कमिया (3), उमरदीन के बेटे जायद (3), जावेद (1) के शव परिजनों को सौंप दिए गए। बुधवार को डीएम डा. आशीष चौहान ने मोरी पहुंच कर बताया कि मृत बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों ने हादसे के लिए जंगल की आग के जिम्मेदार होने से इंकार किया है।
विज्ञापन