{"_id":"59ac1e594f1c1bed278b4fa5","slug":"four-house-collapse-due-to-heavy-rain-in-manglaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलौर में बारिश का कहर, चार मकान जमींदोज, बाल-बाल बचे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलौर में बारिश का कहर, चार मकान जमींदोज, बाल-बाल बचे परिजन
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
Updated Sun, 03 Sep 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से कस्बे के चार मकानों की छत गिर गई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
घटनाक्रम के मुताबिक नगर के मोहल्ला मलकपुरा में शनिवार रात नसीम, मोहम्मद शफी, नूरहसन और जहीर हसन के घर की छत अचानक गिर गई। बारिश के चलते दो दिन से छतों से मिट्टी गिर रही थी।
इसको देखते हुए परिजनों ने रात में ही मकान खाली कर दिया था। सामान मलबे के नीचे दब गया। मकानों के गिरने के साथ ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर राहत काम में जुट गए।
विज्ञापन
बाद में पता चला कि चारों घरों के लोग बाहर हैं। छतें गिरने से ये चारों परिवार बेघर हो गए हैं, दूसरी ओर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने अधीनस्थ अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। पीड़ित परिजनों को नियमानुसार मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन