फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four girls standing on the footboard fell on the road when

Dehradun News: बस के पायदान पर खड़ी चार युवतियां गिरीं, घायल

Mon, 22 Jan 2024 01:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Four girls standing on the footboard fell on the road when
I-घायलों को लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया
विज्ञापन

I

I
I

I-बस चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसाI

बस चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पायदान पर खड़ी चार युवतियां सड़क पर गिर गईं। आनन फानन चारों को हरबर्टपुर के लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी एक ही परिवार की हैं। पुलिस ने बस को थाने लाकर सीज कर दिया। जानकारी के अनुसार प्राइवेट बस देहरादून से विकासनगर की ओर आ रही थी। बस ओवरलोड थी। खचाखच सवारियां लदी थीं। इस कारण कुछ सवारियां पायदान पर खड़ी थीं। रविवार शाम करीब पांच बजे बस सहसपुर थाना क्षेत्र के जेबीआईटी संस्थान के पास पहुंची। जहां चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे पायदार पर खड़ी चार युवतियां नीचे गिर गईं। गनीमत रही कि युवतियां टायर की चपेट में नहीं आईं। बस में मौजूद अन्य सवारियों के शोर मचाने पर चालक ने ब्रेक लगाया। सूचना पर थाना प्रभारी मुकेश त्यागी मौके पर पहुंचे। घायल को अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी युवतियां आपस में रिश्तेदार हैं। घायलों की पहचान मनसादा बानो, सना, साहिबा, मकसूमा निवासी ग्राम अंबाड़ी थाना विकासनगर के रूप में हुई। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed