{"_id":"2df9e966911bd7d9ac9e348934a99f65","slug":"four-foot-over-bridge-will-constructed-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना खर्चा खुद वसूलेंगे फुटओवर ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना खर्चा खुद वसूलेंगे फुटओवर ब्रिज
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 14 Oct 2013 11:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में दो फुटओवर ब्रिज दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
यह कार्य हरियाणा की कंपनी केबीबी द्वारा किया जाएगा। कंपनी ने शहर में सर्वे शुरू भी कर दिया है। खास बात यह है कि फुटओवर ब्रिज पर सरकार की एक भी पाई खर्च नहीं करनी होगी।
चार फुटओवर ब्रिज बनाए जाएंगे
एमडीडीए आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि शहर में चार फुटओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। तहसील चौक और एस्लेहाल के पास दो फुटओवर ब्रिज दिसंबर तक तैयार हो जाएंगे। कंपनी ने इनका डिजाइन तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
घंटाघर और दर्शनलाल चौक के पास प्रस्तावित फुटओवर ब्रिज जनवरी और फरवरी के बीच बन जाएंगे। इससे पैदल चलने वालों को सड़क पार करने में आसानी होगा। फुटओवर ब्रिज का निर्माण पीपीपी मोड पर होगा।
विज्ञापन
तीस साल के लिए एमओयू
ब्रिज पर लगने वाले विज्ञापन से ही कंपनी अपना खर्चा वसूल करेगी। साथ ही इसे मेंटेन भी करेगी। इस संबंध में तीस साल के लिए एमओयू हुआ है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...