फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four fighter planes Landed on jolly grant airport and Returned after some time

देहरादून: जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरे चार लड़ाकू विमान, कुछ देर रुकने के बाद वापस भरी उड़ान

Fri, 03 Jul 2020 09:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला(देहरादून)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Jul 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Four fighter planes Landed on jolly grant airport and Returned after some time
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में जौलीग्रांट एयरपोर्ट से शुक्रवार को चार लड़ाकू विमानों ने आवाजाही की। लड़ाकू विमानों की तेज आवाजों से लोग घरों से निकलकर छतों पर देखने के लिए आ गए। बता दें कि भारतीय वायुसेना के विमानों ने करीब तीन साल पहले भी कई बार उड़ान भरी थी।  

विज्ञापन


एयरपोर्ट मैनेजर सुमित सक्सेना ने बताया लड़ाकू विमान आए थे। कुछ देर रुकने के बाद वापस चले गए। लड़ाकू विमान यहां किस मकसद से आए थे इस बारे में पता नहीं लग पाया है। विमान के साथ आए जवानों ने भी इस बाबात कोई जानकारी साझा नहीं की। 

विज्ञापन

सीमांत क्षेत्र में विकास योजनाओं को दें तवज्जो-सीएम

चीन सीमा पर तनाव की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों को सीमांत क्षेत्र विकास योजना को तवज्जो देने को कहा है। सीमांत क्षेत्र विकास योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ आदि जिलों के लिए अलग से फंड उपलब्ध कराया जाता है।

इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने अपने स्तर से भी मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना लागू की हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों योजनाओं के तहत अधिक से अधिक विकास कार्य सीमांत क्षेत्र में किए जाएं।

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2019-20 के लिए प्रदेश सरकार ने सीमांत क्षेत्र विकास योजना के तहत करीब 35 करोड़ रुपये का बजट रखा था। इसके बाद अनुपूरक में इसमें करीब 20 करोड़ रुपये की और व्यवस्था की गई। इसमें से करीब 36 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed